फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Food samples failed and 11 businessmen will be sued

Uttarakhand: प्रदेश में कई खाद्य पदार्थों के सैंपल फेल, 11 कारोबारियों पर दर्ज होगा मुकदमा

Mon, 05 Sep 2022 10:03 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 05 Sep 2022 10:03 PM IST
सार

खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने पूरे प्रदेश में खाद्य पदार्थों में मिलावट खोरी रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया। खुला घी, कुट्टू का आटा, डोडा बर्फी, काला चना, शहद, सेवई आदि में मिलावट पाई गई।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Food samples failed and 11 businessmen will be sued
मुकदमा दर्ज करने के आदेश - फोटो : सांकेतिक फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में कुट्टू का आटा, घी, डोडा बर्फी, शहद समेत अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने जांच में फेल मिले। मिलावट के कारण खाद्य पदार्थ गुणवत्ता के मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। मिलावट खोरी करने पर 11 कारोबारियों के लिए मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन राधिका झा ने कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने पूरे प्रदेश में खाद्य पदार्थों में मिलावट खोरी रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया। खुला घी, कुट्टू का आटा, डोडा बर्फी, काला चना, शहद, सेवई आदि में मिलावट पाई गई। 11 कारोबारियों में अनमोल डेयरी खताड़ी रामनगर नैनीताल, कक्कड़ एसोसिएशन सेवलाकलां देहरादून, गौरियों एंटरप्राइजेज विवेक विहार हल्द्वानी, मां गंगा जनरल स्टोर उत्तरकाशी, कुमाऊं स्वीट एंड रेस्टोरेंट खटीमा, आर्या एजेंसी आदर्श कालोनी ऊधमसिंह नगर, बालाजी डिपार्टमेंटल स्टोर चैती चौराहा काशीपुर, उत्कर्ष फूड गदरपुर, जय श्री डिपार्टमेंटल स्टोर बागेश्वर, कोरंगा जनरल स्टोर एंड रेस्टोरेंट गरुड़ बागेश्वर के खिलाफ न्यायालय में वाद दायर किया जाएगा। 
विज्ञापन


आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषिध प्रशासन राधिका झा ने अधिकारियों को मिलावट खोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ ही लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि खाद्य पदार्थ खरीदने से पहले गुणवत्ता मानकों को अवश्य देखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed