फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Fixed wing aircraft services will start from Pithoragarh from 31 January

अच्छी खबर: 31 जनवरी से शुरू होगी देहरादून-पंतनगर-हिंडन और पिथौरागढ़ के बीच फिक्स्ड विंग एयरक्राफ्ट सेवाएं

Wed, 30 Nov 2022 08:10 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 30 Nov 2022 08:10 PM IST
सार

बता दें कि फ्लाई बिग 31 जनवरी 2023 से पिथौरागढ़-पंतनगर, पंतनगर-पिथौरागढ़, पिथौरागढ़-हिंडन, हिंडन-पिथौरागढ़, पिथौरागढ़-देहरादून, देहरादून-पिथौरागढ़ रूट पर फिक्स्ड विंग सेवाएं संचालित करेगा।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Fixed wing aircraft services will start from Pithoragarh from 31 January
हवाई सेवा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देहरादून-पंतनगर-हिंडन और पिथौरागढ़ के बीच फिक्स्ड विंग एयरक्राफ्ट सेवाएं 31 जनवरी 2023 से शुरू होंगी। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने फ्लाई बिग एयरलाइन को इस बाबत निर्देश दिए हैं। चिन्यालीसौड़ और गौचर से छोटे एयरक्राफ्ट की सेवाएं शुरू भी शुरू होंगी। इन दोनों रूटों में उड़ान 5.0 के टेंडर में  शामिल कर दिया है।

विज्ञापन


यह जानकारी केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर दी। सिंधिया ने पत्र में बताया कि फ्लाई बिग 31 जनवरी 2023 से पिथौरागढ़-पंतनगर, पंतनगर-पिथौरागढ़, पिथौरागढ़-हिंडन, हिंडन-पिथौरागढ़, पिथौरागढ़-देहरादून, देहरादून-पिथौरागढ़ रूट पर फिक्स्ड विंग सेवाएं संचालित करेगा।
विज्ञापन


Rishikesh: बिजली चोरी पकड़ने गई टीम को देख घबराए मकान मालिक की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने जानकारी दी कि पंतनगर एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के रूप में विकसित करने के लिए एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया द्वारा नौ नवंबर 2022 को ओएलएस सर्वे किया गया। इसका चार्ट बनाया जा रहा है।


प्री-फीजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार की जा चुकी है। 27 नवंबर को सीएम ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से दिल्ली में भेंटकर उत्तराखंड में नागरिक उड्डयन अवस्थापना को मजबूत करने और एयर कनेक्टिविटी को बढ़ाने के संबंध में कई बिंदुओं पर अनुरोध किया था।

उन्हीं बिंदुओं पर की गई कार्रवाई और मौजूदा स्थिति की जानकारी केंद्रीय मंत्री ने पत्र में दी। पत्र में उन्होंने जौलीग्रांट एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के रूप में विस्तारीकरण के लिए राज्य सरकार से मानकों के अनुरूप भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed