फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rishikesh: बिजली चोरी पकड़ने गई टीम को देख घबराए मकान मालिक की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Wed, 30 Nov 2022 07:49 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 30 Nov 2022 07:49 PM IST
विज्ञापन
Rishikesh News: Landlord Death to seeing Vigilance team during catch electricity theft
मकान मालिक की मौत के बाद मौके पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

ऋषिकेश के एक घर में ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम की छापेमारी की कार्रवाई के दौरान मकान मालिक बेहोश हो गया। आनन-फानन परिजन उसे सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने विजिलेंस की टीम पर कार्रवाई के दौरान मकान मालिक के साथ धक्का-मुक्की और धमकाने का आरोप लगाया है।

दोस्त निकले कातिल:  बेरहमी से चेहरा पत्थर से कुचल शव जंगल में फेंक दिया, धोखेबाज साथियों ने दी ऐसी खौफनाक मौत

बुधवार दोपहर जाटव बस्ती में बिजली चोरी पकड़ने के लिए विजिलेंस की टीम छापेमारी की कार्रवाई कर रही थी। टीम बिजली कनेक्शन की जांच के लिए गली नंबर 10 में सोनू जाटव (40) पुत्र श्यामसुंदर के घर पहुंची। टीम को देखते ही परिवार में हड़कंप मच गया। इस दौरान सोनू जाटव अचानक बेहोश होकर नीचे गिर पड़े।

Rishikesh News: Landlord Death to seeing Vigilance team during catch electricity theft
मकान मालिक की मौत के बाद मौके पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

सोनू के बेहोश होते ही परिजनों की चीख पुकार सुन विजिलेंस की टीम मौके से भाग खड़ी हुई। परिजन और स्थानीय लोग उनको एसपीएस राजकीय अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन यहां चिकित्सकों ने बताया कि सोनू की मौत हो चुकी है। इसके बाद परिजन सोनू के शव को वापस घर लेकर लौट गए।

Rishikesh News: Landlord Death to seeing Vigilance team during catch electricity theft
मकान मालिक की मौत के बाद मौके पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मृतक के भाई की सूचना पर वरिष्ठ उप निरीक्षक दर्शन प्रसाद काला पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों ने आरोप लगाया कि विजिलेंस टीम के अधिकारियों के सोनू के साथ धक्का मुक्की करने और धमकाने के कारण उसको हार्ट अटैक आया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस दौरान स्थानीय नेता रविंद्र बिरला भी मौके पर आ गए। पुलिस ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन परिजन और स्थानीय लोग नहीं माने।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rishikesh News: Landlord Death to seeing Vigilance team during catch electricity theft
मकान मालिक की मौत के बाद मौके पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने किसी तरह परिजन और स्थानीय लोगों को समझा बुझाकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया। इसके बाद रविंद्र बिरला की अगुवाई में परिजन सहित बस्ती के लोग कोतवाली पहुंचे। परिजनों और स्थानीय लोगों ने पुलिस से विजिलेंस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

विज्ञापन
Rishikesh News: Landlord Death to seeing Vigilance team during catch electricity theft
मकान मालिक की मौत के बाद मौके पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

परिजनों और स्थानीय लोगों ने कहा कि मृतक के परिवार को मुआवजा भी मिलना चाहिए। वरिष्ठ उपनिरीक्षक दर्शन प्रसाद काला ने परिजनों और लोगों को आश्वासन दिया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तहरीर पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद परिजन और स्थानीय लोग वापस लौट गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed