Uttarakhand: श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के बेस अस्पताल में MS ऑफिस के बरामदे में लगी आग, मचा हड़कंप
Uttarakhand News: एमएस ऑफिस के बाहर अचानक शार्ट सर्किट हो गया और वहां रखे सोफे ने आग पकड़ ली। इससे अस्पताल में हड़कंप मच गया।
विस्तार
श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के बेस अस्पताल में चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय के बाहर बरामदे में शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। इससे पूरे बरामदे में धुंआ फैल गया। इसकी भनक लगते ही पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार देर शाम करीब सवा आठ बजे की है। एमएस ऑफिस के बाहर अचानक शार्ट सर्किट हो गया और वहां रखे सोफे ने आग पकड़ ली।
हल्द्वानी हिंसा: अब्दुल मलिक की पत्नी साफिया गिरफ्तार, उत्तराखंड पुलिस ने बरेली से पकड़ा
मौके पर पहुंचे चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय विक्रम सिंह ने सुरक्षा कर्मियों, कर्मचारियों व फायर ब्रिगेड को बुलाकर स्तिथि से निपटने के इंतजाम किए। लेकिन कर्मचारियों ने अस्पताल में लगे फायर सिलेंडर के माध्यम से ही आग पर काबू पा लिया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय विक्रम सिंह ने बताया कि आग पर समय रहते नियंत्रण किये जाने से बड़ी घटना होने से बच गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.