{"_id":"660d2c36672f938b0e0cb645","slug":"abdul-malik-wife-safia-arrested-2024-04-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हल्द्वानी हिंसा: अब्दुल मलिक की पत्नी साफिया गिरफ्तार, उत्तराखंड पुलिस ने बरेली से पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्द्वानी हिंसा: अब्दुल मलिक की पत्नी साफिया गिरफ्तार, उत्तराखंड पुलिस ने बरेली से पकड़ा
Wed, 03 Apr 2024 10:01 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Wed, 03 Apr 2024 10:01 PM IST
सार
हल्द्वानी हिंसा के मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक की पत्नी साफिया को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया है। उत्तराखंड पुलिस ने साफिया को बरेली से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
अब्दुल मलिक की पत्नी साफिया गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हल्द्वानी हिंसा के मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक की पत्नी साफिया को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
ये था मामला
आठ फरवरी को हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में मलिक के बगीचे में अवैध मदरसा और धर्मस्थल ढहाने गई पुलिस और प्रशासन की टीम पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया था। पथराव में सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, रामनगर कोतवाल समेत 300 से अधिक पुलिसकर्मी और निगमकर्मी घायल हो गए। उपद्रवियों ने बनभूलपुरा थाना भी फूंक दिया। पुलिस की जीप, जेसीबी, दमकल की गाड़ी दोपहिया समेत 70 से अधिक वाहन फूंक दिए गए। आंसू गैस के गोले दागने और लाठी चार्ज के बाद भी जब हालात काबू में नहीं आए, तो सबसे पहले अधिकारी जान बचाने के लिए मौके से भागे। पुलिस व निगम टीम जैसे-तैसे वहां से निकली। प्रशासन ने उपद्रवियों को देखते ही पैर में गोली मारने के आदेश दिए हैं। पिता-पुत्र समेत छह लोगों की गोली लगने से मौत हो गई थी।
मास्टरमाइंड मलिक, उसकी पत्नी समेत छह लोगों के खिलाफ पुलिस ने किया था मुकदमा दर्ज
सरकारी जमीन हड़पने, मरे हुए व्यक्ति के नाम से शपथ पत्र देने, न्यायालय में मरे हुए व्यक्ति के नाम से रिट डालने के मामले में नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट ने कोतवाली में तहरीर सौंपी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अब्दुल मलिक, उसकी पत्नी साफिया मलिक सहित छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, आईपीसी 417 और 120 बी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
16 फरवरी को जारी हुए थे आरोपियों के पोस्टर
16 फरवरी को नैनीताल पुलिस ने अब्दुल मलिक समेत नौ लोगों के पोस्टर जारी किए थे। इस दौरान एसएसपी ने बताया कि फरार आरोपियों के पोस्टर हल्द्वानी समेत पूरे नैनीताल जिले और सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा किए गए है।
विज्ञापन
Trending Videos
Uttarakhand police have arrested Safia Malik, wife of the mastermind of the Banbhoolpura incident in Haldwani from Bareilly, Uttar Pradesh. pic.twitter.com/AuNqdE7KC6
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) April 3, 2024