फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: export policy approval waiting, draft was sent to government one month ago

उत्तराखंड: निर्यात नीति को मंजूरी का इंतजार, एक माह पहले शासन को भेजा गया था ड्राफ्ट

Fri, 30 Jul 2021 01:07 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 30 Jul 2021 01:07 PM IST
सार

केंद्र सरकार ने निर्यात बढ़ाने के लिए सभी राज्यों को निर्यात नीति बनाने को कहा था। इस पर उद्योग विभाग ने फियो के साथ मिलकर निर्यात नीति का प्रारूप तैयार किया।

विज्ञापन
uttarakhand news: export policy approval waiting, draft was sent to government one month ago
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

राज्य में निर्यात को बढ़ावा देने के लिए अभी तक निर्यात नीति को मंजूरी नहीं मिल पाई है। फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट आर्गेनाइजेशन (फियो) के सहयोग से विभाग ने निर्यात नीति का ड्राफ्ट बनाकर मंजूरी के लिए शासन को भेजा गया था। एक माह से अधिक का समय हो गया, लेकिन इस पर कोई फैसला नहीं हुआ है। औद्योगिक संगठन भी सरकार से जल्द निर्यात नीति को लागू करने की मांग कर रहे हैं। 

विज्ञापन


केंद्र सरकार ने निर्यात बढ़ाने के लिए सभी राज्यों को निर्यात नीति बनाने को कहा था। इस पर उद्योग विभाग ने फियो के साथ मिलकर निर्यात नीति का प्रारूप तैयार किया। इस नीति को बेहतर बनाने के लिए औद्योगिक संगठनों की ओर से सुझाव दिए गए थे।
विज्ञापन


नीति में निर्यात करने में एकीकृत कस्टम डिपो, लॉजिस्टिक समेत अन्य सहूलियतें देने की व्यवस्था की जा रही है लेकिन सरकार से अभी तक निर्यात नीति को मंजूरी नहीं मिली है। प्रदेश से फार्मा, ऑटोमोबाइल, डेयरी उत्पाद, वनस्पति उत्पाद, शहद, खाद्य पदार्थ, खनिज उत्पाद, रसायनिक उत्पाद, प्लास्टिक, रबड़, लकड़ी से बने उत्पाद, कपड़ा, परिवहन संबंधित उत्पाद, रक्षा संबंधी औजार का प्रमुख रूप से निर्यात किया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडस्ट्री एसोसिएशन उत्तराखंड के अध्यक्ष पंकज गुप्ता का कहना है कि प्रदेश की निर्यात नीति अधर में लटकी हुई है। अभी तक सरकार इस नीति को लागू नहीं कर पाई है।  


कोविड काल में 50 प्रतिशत निर्यात 
कोविड काल में वर्ष 2020 में अप्रैल से अगस्त तक प्रदेश से 8624 करोड़ का निर्यात किया गया। वर्ष 2019-20 में कुल 16971 करोड़ की तुलना में कोविड काल में 50 प्रतिशत निर्यात किया गया। फार्मा सेक्टर ने वर्ष 2019 में अप्रैल से अगस्त तक कुल निर्यात 479 करोड़ की तुुलना में 639 करोड़ का निर्यात किया है।

वर्ष               कुल निर्यात करोड़ में
2015-16               7350
2016-17                 6011
2017-18                 9389
2018-19                16285
2019-20                16971

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed