फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Elephant safari permitted in Corbett and Rajaji Tiger Reserves with fee

Uttarakhand: अच्छी खबर...काॅर्बेट और राजाजी टाइगर रिजर्व में हाथी सफारी की अनुमति मिली, इतना रहेगा शुल्क

Sun, 23 Nov 2025 09:34 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 23 Nov 2025 09:34 PM IST
सार

Uttarakhand News: ढिकाला और बिजरानी जोन में दो जोन होंगे। इसी तरह चीला भी जोन होगा। इन जगह पर सुबह-शाम हाथी सफारी होगी।

विज्ञापन
Uttarakhand News Elephant safari permitted in Corbett and Rajaji Tiger Reserves with fee
हाथियों पर होगी जंगल सफारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

काॅर्बेट टाइगर रिजर्व और राजाजी टाइगर रिजर्व में हाथी से सफारी की अनुमति मिल गई है। इसका आदेश भी जारी हो गया है। कार्बेट टाइगर रिजर्व में बिजरानी और ढिकाला और राजाजी टाइगर रिजर्व के चीला जोन में हाथी सफारी होगी।

विज्ञापन


प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव रंजन मिश्रा के जारी आदेश में कहा गया है कि ढिकाला और बिजरानी जोन में दो जोन होंगे। इसी तरह चीला भी जोन होगा। इन जगह पर सुबह-शाम हाथी सफारी होगी। इस सफारी के लिए भारतीय और विदेशी व्यक्ति का शुल्क क्रमश: एक और तीन हजार तय किया गया है।
विज्ञापन


यह सफारी 15 नवंबर से 15 जून तक राजकीय हाथियों (आशा, अलबेली, रानी, रंगीली और राधा) के माध्यम से संचालित की जाएगी। इसकी अधिकतम समय सीमा दो घंटे की होगी और यह जिप्सी सफारी के समय ही संचालित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


Dehradun: लच्छीवाल में मॉर्निंग वॉक कर रहे बुजुर्ग पर हाथी ने किया हमला, अस्पताल में भर्ती

स्टेट वाइल्ड लाइफ बोर्ड की बैठक में मिली थी अनुमति
स्टेट वाइल्ड लाइफ बोर्ड की इसी वर्ष जून में हुई बैठक में हाथी सफारी की अनुमति प्रदान की गई थी। हाथी सफारी के पीछे वर्तमान और भावी पीढ़ी को वनों और वन्यजीवों से साक्षात्कार का अनुभव देना बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed