फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Electricity bills not paid on time work being carried out using borrowed electricity

Uttarakhand: उधार की बिजली से विभाग रोशन, यूपीसीएल की बत्ती गुल...सरकार के ही विभागों का है ऐसा हाल

Wed, 26 Mar 2025 09:18 AM IST
रेनू सकलानी राकेश खंडूड़ी, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
राकेश खंडूड़ी, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 26 Mar 2025 09:18 AM IST
सार

बिजली बिलों का समय पर भुगतान नहीं होना अब यूपीसीएल को भारी पड़ रहा है। उधारी चुकाने के लिए अब यूपीसीएल को मुख्य सचिव से अनुरोध करना पड़ा। मुख्य सचिव ने सभी विभागों को बिजली बिलों का भुगतान करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand News Electricity bills not paid on time work being carried out using borrowed electricity
electric bill - फोटो : istock

विस्तार

उधार की बिजली से प्रदेश सरकार के 84 विभाग तो रोशन हो रहे हैं, मगर उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) की बत्ती गुल हो गई है। यूपीसीएल ने राज्य में आरडीएसएस योजना लागू की है, जिसके तहत केंद्र सरकार अनुदान प्राप्त करने के लिए बिजली बिलों का समय पर भुगतान होना जरूरी है। लेकिन सरकार के ही विभागों ने बिजली बिलों पर कुंडली मार दी है।

विज्ञापन


नतीजा यह है कि विभागों पर 419 करोड़ का बकाया हो चुका है। बिजली बिलों की उधारी चुकाने के लिए अब यूपीसीएल को मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से अनुरोध करना पड़ा। मुख्य सचिव ने सभी विभागों को बिजली बिलों का भुगतान करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक अनिल यादव ने मुख्य सचिव को बिजली बिलों का भुगतान लंबित होने के संबंध में मुख्य सचिव से हस्तक्षेप करने का आग्रह किया था। मुख्य सचिव को बकायेदार विभागों की एक सूची भी भेजी गई। सीएस ने अपर मुख्य सचिव, सभी प्रमुख सचिवों और सचिवों को पत्र जारी किया। कहा कि यूपीसीएल ने केंद्र सरकार की रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) योजना लागू है। योजना का मुख्य उद्देश्य विद्युत हानियों को कम करना और शत-प्रतिशत राजस्व वसूली सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: वरिष्ठ IAS आनंद बर्द्धन हो सकते हैं नए मुख्य सचिव, 31 को CS राधा रतूड़ी का कार्यकाल हो रहा समाप्त

2024-25 तक विद्युत हानियों को कम करने को शून्य करने का लक्ष्य है। इन लक्ष्यों को समय पर पूरा करने की दशा में केंद्र सरकार अनुदान देगी। लेकिन यदि लक्ष्यों को समय पर पूरा नहीं किया गया तो यही अनुदान कर्ज में तब्दील हो सकता है। इस लिहाज से सभी बकाया बिजली बिलों का पूरा भुगतान होना आवश्यक है। उन्होंने सभी विभागों को बिजली बिलों का भुगतान करने और इसकी सूचना सचिव ऊर्जा को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed