फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Earthquake Today in Bageshwar Uttarakhand News: earthquake in bageshwar today morning

Earthquake: भूकंप के झटके से डोली बागेश्वर की धरती, 3.3 रिक्टर रही तीव्रता

Fri, 08 Jan 2021 01:41 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बागेश्वर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बागेश्वर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 08 Jan 2021 01:41 PM IST
विज्ञापन
Earthquake Today in Bageshwar Uttarakhand News: earthquake in bageshwar today morning
बागेश्वर में भूकंप के झटके - फोटो : iStock

सुबह 10 बजकर 5 मिनट पर उत्तराखंड की धरती भूकंप के झटके से डोल उठी। बागेश्वर में शुक्रवार की सुबह भूकंप का झटका महसूस किया गया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.3 मापी गई। सभी तहसील और थानों को सूचित कर दिया गया है। वहीं अभी तक किसी नुकसान की सूचना प्राप्त नहीं हुई है।  

विज्ञापन


भूकंप के लिहाज से उत्तराखंड संवेदनशील है। बागेश्वर जोन फाइव में आता है और भूकंप की दृष्टि से बेहद संवेदनशील माना जाता है।

पिछले माह दिसंबर की पहली तारीख को भी सुबह उत्तराखंड के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप का केंद्र बहादराबाद ब्लॉक के औरंगाबाद क्षेत्र का डालूवाला कलां गांव था। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 मापी गई। हालांकि इससे कोई नुकसान नहीं हुआ था।
विज्ञापन


आपदा प्रबंधन विभाग के सलाहकार डॉ. हरिबल्लभ कुनियाल के मुताबिक भूकंप के झटके सुबह करीब 9.41 बजे लगभग डेढ़ से दो सेकेंड तक महसूस किए गए थे और इसकी गहराई करीब 40 किलोमीटर नीचे थी। भूकंप 30.3 अक्षांतर और 77.95 देशांतर पर था।

विज्ञापन
विज्ञापन

भूकंप के पूर्वानुमान की मिलेगी अब और अधिक सटीक जानकारी

उत्तराखंड के साथ ही हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश समेत आसपास के क्षेत्रों में भूकंप के पूर्वानुमान की अब और अधिक सटीक जानकारी मिलेगी। भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर मुंबई और यूसर्क की ओर से देहरादून के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता में राज्य का पहला रेडान सेंटर स्थापित किया गया है। 

यूसर्क के वैज्ञानिक डॉ ओपी नौटियाल के मुताबिक यूसर्क की ओर से इस शोध परियोजना पर कार्य किया जा रहा है। भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर की ओर से पूरे देश में 300 रेडान सेंटर स्थापित किए जा रहे हैैं। इस परियोजना के पूरा होने के बाद भूकंप के पूर्वानुमान की सटीक जानकारी मिलेगी।

वैज्ञानिक डॉ. ओपी नौटियाल के मुताबिक रेडान सेंटर की स्थापना भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर के वैज्ञानिक डॉ. मनीष जोशी और डॉ. एसी नौटियाल की देखरेख में की गई।

दूसरी ओर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता रायपुर के प्राचार्य डॉ. सतपाल सिंह साहनी का कहना है कि भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर और यूसर्क की ओर से रेडान सेंटर की स्थापना से जहां भूकंप के लिहाज से संवेदनशील उत्तराखंड जैसे राज्यों को पूर्वानुमान लगाने में लाभ मिलेगा। वहीं, भूकंप के क्षेत्र में शोध करने वाले शोधार्थियों को भी सहायता मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed