फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: dumper fell into river in tehri, two died

उत्तराखंड: टिहरी के बिजपुर पनियाला माेटर मार्ग पर नदी में गिरा वाहन, दो लोगों की घटना स्थल पर मौत

Fri, 12 Nov 2021 12:47 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 12 Nov 2021 12:47 PM IST
सार

टिहरी के बिजपुर पनियाला माेटर मार्ग पर पुल के समीप एक डंपर शुक्रवार तड़के जलकुर नदी में गिर गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है।

विज्ञापन
uttarakhand news: dumper fell into river in tehri, two died
नदी में गिरा डंपर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के टिहरी जिले में एक वाहन नदी में गिर गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है।

विज्ञापन


जलकुर नदी में गिरा डंपर
जानकारी के मुताबिक जिले के बिजपुर पनियाला माेटर मार्ग पर पुल के समीप एक डंपर शुक्रवार तड़के जलकुर नदी में गिर गया। जिसमें सवार दाे लाेगाें की घटना स्थल पर ही माैत हाे गई है।

कंडियालगांव निवासी हैं दोनों मृतक
सूचना मिलते ही पुलिस माैके पर पहुंचीं। शवाें काे नदी से निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान चलाया। बताया जा रहा है कि डंपर में दाेनाें सवार प्रतापनगर पट्टी उपली रमाेली के कंडियालगांव निवासी हैं।
विज्ञापन


मृतकों के नाम चालक जयराज सिंह पुत्र कुंवर सिंह (28 वर्ष) और संतोष सिंह पुत्र विजेंद्र सिंह (35 वर्ष) दोनों निवासी कंडियाल गांव बताए जा रहे हैं।

ट्रक ने मारी बाइक में टक्कर, युवक की मौत
वहीं देहरादून में हरिद्वार बाईपास पर एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चौकी में खड़ा किया है। युवक का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नेहरू कॉलोनी थाना प्रभारी सतबीर सिंह बिष्ट ने बताया कि गुरुवार को ट्रक की टक्कर से एक युवक घायल होने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को कनिष्क अस्पताल में भर्ती कराया। जहां युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उसकी जेब से एक आईकार्ड मिला, जिसके आधार पर युवक की पहचान चमन सिंह पुत्र दिलबर सिंह निवासी मिलक मुकीमपुर, नहटौर, बिजनौर के रूप में हुई है। 


प्राइवेट पैथोलॉजी लैब में काम करता था मृतक
बिष्ट ने बताया कि युवक यहां पर एक प्राइवेट पैथोलॉजी लैब में काम करता था। उसके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। मौके पर खड़े लोगों ने पुलिस को बताया है कि युवक महिंद्रा कार शोरूम के सामने यूटर्न पर अनियंत्रित हो गया था। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। असल कारणों की जांच के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed