फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news: Department Distribution held Today

उत्तराखंड: कैबिनेट और राज्य मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, 20 अहम विभाग देखेंगे मुख्यमंत्री, पढ़ें पूरी लिस्ट...

Tue, 16 Mar 2021 08:52 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 16 Mar 2021 08:52 PM IST
सार

  • महाराज, हरक, आर्य, सुबोध, धन सिंह व रेखा के पोर्टफोलियो नहीं बदले
  • बंशीधर भगत को अहम विभाग, विधायी एवं संसदीय कार्य का जिम्मा देखेंगे

विज्ञापन
Uttarakhand news: Department Distribution held Today
सीएम तीरथ सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने मंगलवार को मंत्रियों व राज्यमंत्रियों को विभाग बांट दिए। शुक्रवार को शपथग्रहण करने के बाद से ही सबकी निगाहें पोर्टफोलियो के बंटवारे पर लगी थीं। मुख्यमंत्री अपनी सरकार के 20 अहम विभागों को देखेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के 50 से अधिक विभागों की तुलना में मुख्यमंत्री के विभागों की संख्या बेशक कम है, लेकिन उन्होंने वित्त, स्वास्थ्य, ऊर्जा, आबकारी, गृह, खनन, लोनिवि सरीखे अहम विभाग अपने पास ही रखे हैं। पुराने मंत्रिमंडल में शामिल रहे मंत्रियों व राज्यमंत्रियों के विभागों में बदलाव नहीं किया गया है। उन्हें इक्का-दुक्का विभाग अलग से दिए गए हैं।

विज्ञापन


मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने मुख्यमंत्री, मंत्री व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के पोर्टफोलियो व विभागों के आवंटन की अधिसूचना जारी की। मुख्यमंत्री पद के दावेदार माने जा रहे कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के विभागों को जस का तस रखा गया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का पद छोड़कर कैबिनेट मंत्री बनाए गए बंशीधर भगत को शहरी विकास, आवास, विधायी एवं संसदीय कार्य, खाद्य, आईटी सरीखे अहम विभाग देकर अहमियत दी गई है।
विज्ञापन


मंत्रिमंडल में दोबारा कैबिनेट मंत्री बने डॉ.हरक सिंह रावत, यशपाल आर्य, अरविंद पांडेय, सुबोध उनियाल, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ.धनसिंह रावत, रेखा आर्या के विभागों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। डॉ.धन सिंह रावत को आपदा प्रबंधन और यशपाल आर्य को निर्वाचन अलग से दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीरथ मंत्रिमंडल में नए कैबिनेट मंत्री के तौर पर शामिल बिशन सिंह चुफाल पेयजल व ग्रामीण निर्माण, जनगणना, गणेश जोशी को उनकी सैन्य पृष्ठभूमि को देखते हुए सैनिक कल्याण के साथ औद्योगिक विकास व लघु, सूक्ष्म व मध्यम विभाग और राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वामी यतीश्वरानंद को भाषा, गन्ना विकास चीनी उद्योग विभाग दिए गए हैं।

किसको कौन सा विभाग मिला

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत : गोपन (मंत्रिपरिषद), कार्मिक, सतर्कता, सुराज, भ्रष्टाचार एवं जनसेवा, गृह, वित्त, नियोजन, राज्य संपत्ति, राजस्व, न्याय, तकनीकी शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य, नागरिक उड्डयन, सूचना एवं लोक संपर्क, लोक निर्माण विभाग, आबकारी, नियोजन, सचिवालय प्रशासन, सामान्य प्रशासन, ग्राम्य विकास, ऊर्जा, औद्योगिक विकास (खनन), अखिल भारतीय सेवाओं का संस्थापन।

कैबिनेट मंत्री

सतपाल महाराज : सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण, लघु सिंचाई, जलागम प्रबंधन, भारत नेपाल उत्तराखंड नदी परियोजनाएं, पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व।
बंशीधर भगत : विधायी, संसदीय कार्य, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, शहरी विकास, आवास, सूचना एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी।
डॉ.हरक सिंह रावत : वन, पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, श्रम, कौशल विकास एवं सेवायोजन, आयुष, आयुष शिक्षा।
बिशन सिंह चुफाल : पेयजल, वर्षा जल संग्रहण, ग्रामीण निर्माण, जनगणना।
यशपाल आर्य : परिवहन, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण, निर्वाचन।
अरविंद पांडेय : विद्यालयी शिक्षा (बेसिक), विद्यालयी शिक्षा (माध्यमिक), खेल, युवा कल्याण, पंचायती राज, संस्कृत शिक्षा।
सुबोध उनियाल : कृषि, कृषि शिक्षा, कृषि विपणन, उद्यान एवं कृषि प्रसंस्करण, उद्यान एवं फलोद्योग, रेशम विकास, जैव प्रौद्योगिकी।
गणेश जोशी : सैनिक कल्याण, औद्योगिक विकास, लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग।

राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार
डॉ.धनसिंह रावत : सहकारिता, प्रोटोकाल, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास, उच्च शिक्षा।
रेखा आर्या : महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास, पशुपालन, दुग्ध विकास, मत्स्य पालन।
यतीश्वरानंद : भाषा, पुनर्गठन, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed