फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Department alert about bird flu increased monitoring of poultry farm advisory Issued

Bird Flu: उत्तराखंड में बर्ड फ्लू को लेकर विभाग सतर्क, मुर्गी फार्मों की बढ़ी निगरानी, एडवाइजरी जारी

Thu, 22 May 2025 10:44 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 22 May 2025 10:44 PM IST
सार

ऐसे में दून में सतर्कता बढ़ा दी गई है। दून में 30 बड़े पशु चिकित्सालय और करीब 50 छोटी डिस्पेंसरी को एडवाइजरी जारी की गई है।

विज्ञापन
Uttarakhand News Department alert about bird flu increased monitoring of poultry farm advisory Issued
बर्ड फ्लू (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

यूपी के कानपुर स्थित चिड़ियाघर में शेर और अन्य जीवों की मौत के बाद मुरादाबाद में बर्ड फ्लू का अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में दून में भी पशुपालन विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है।

विज्ञापन


पशु चिकित्सकों को संदेह होने पर ब्लड सैंपलिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि, जिले में अभी बर्ड फ्लू का कोई मामला सामने नहीं आया है। जिले में मुर्गी फार्मों की निगरानी भी की जा रही है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार दून में करीब 40 मुर्गी फार्म संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन


प्रत्येक फार्म में तीन से पांच हजार मुर्गियों का पालन होता है। बिजनौर, मुरादाबाद, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर राज्य के पड़ोसी जिले हैं। लिहाजा, यहां से मुर्गियों का व्यापार राजधानी समेत अन्य स्थानों को होने की संभावना रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: कोविड को लेकर उत्तराखंड में भी सिस्टम अलर्ट, बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों की होगी निगरानी

ऐसे में दून में सतर्कता बढ़ा दी गई है। दून में 30 बड़े पशु चिकित्सालय और करीब 50 छोटी डिस्पेंसरी को एडवाइजरी जारी की गई है। पशु चिकित्सकों से कहा गया है कि संदेह होने पर ब्लड सैंपलिंग करें और ऋषिकेश प्रयोगशाला भेजें। बता दें कि डोईवाला, रायपुर, सहसपुर व विकासनगर में बड़े पैमाने पर मुर्गी फार्म संचालित हो रहे हैं।

गो आश्रय स्थलों पर कीटनाशक के छिड़काव के निर्देश
सीवीओ विद्यासागर कापड़ी ने बताया कि दून में बर्ड फ्लू का कोई मामला नहीं है। विभाग की ओर से सभी डॉक्टरों को संदेह होने पर सैंपलिंग के निर्देश दिए गए हैं। मुर्गी फार्म और गो आश्रय स्थलों पर कीटनाशक दवाओं के छिड़काव और सफाई रखने के लिए कहा गया है। विभाग पूरी तरह से सतर्क है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed