{"_id":"615be3268ebc3e0df94e67c2","slug":"uttarakhand-news-dehradun-to-delhi-express-volvo-service-will-start-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुविधा: आज से चार घंटे में देहरादून से दिल्ली पहुंचाएगी वॉल्वो, नहीं होगा कोई स्टॉपेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुविधा: आज से चार घंटे में देहरादून से दिल्ली पहुंचाएगी वॉल्वो, नहीं होगा कोई स्टॉपेज
Tue, 05 Oct 2021 02:55 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 05 Oct 2021 02:55 PM IST
सार
देहरादून से दिल्ली तक बस का सफर करने में करीब सात से आठ घंटे लगते हैं। लेकिन आज से उत्तराखंड परिवहन निगम अब वॉल्वो से दिल्ली तक का सफर और आसान करने जा रहा है।
विज्ञापन
वॉल्वो
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड परिवहन निगम ने यात्रियों के लिए अब वॉल्वो से दिल्ली तक का सफर और आसान कर दिया है। मंगलवार को निगम की ओर से विशेष वॉल्वो शुरू कर दी गई है। यह बस केवल चार घंटे के भीतर देहरादून से सीधे दिल्ली पहुंचाएगी। सुबह 11 बजे यह बस देहरादून आईएसबीटी से दिल्ली के लिए रवाना हुई। लोगों को इसकी जानकारी कम थी इसलिए पहले दिन छह से सात सवारी ही गई।
विज्ञापन
अभी देहरादून से दिल्ली तक बस का सफर करने में करीब सात से आठ घंटे लगते हैं। देहरादून से दिल्ली जाने में मेरठ और गाजियाबाद के आसपास ट्रैफिक जाम की वजह से इतना समय लगता है। अब परिवहन निगम ने इसके लिए नई शुुरुआत की है।
विज्ञापन
यह बस सुबह 11 बजे देहरादून से चलेगी और चार घंटे के भीतर दिल्ली पहुंच जाएगी। निगम के मंडल प्रबंधक संजय गुप्ता ने बताया कि यह वॉल्वो सभी शहरों के भीतर नहीं जाएगी। न ही इसका कहीं स्टॉपेज होगा। रुड़की बाईपास के बाद मेरठ के नए एक्सप्रेस वे से होते हुए यह बस सीधे दिल्ली पहुंचाएगी। इसका किराया भी अन्य वॉल्वो के किराए जितना ही है।
विज्ञापन