फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Defense Minister Rajnath Singh Dehradun Visit Today will Celebrate Dussehra With Soldiers On China Border

Uttarakhand: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे देहरादून, जवानों के साथ 'बड़ा खाना' में हुए शामिल

Tue, 04 Oct 2022 09:27 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 04 Oct 2022 09:27 PM IST
सार

अपने दो दिवसीय दौरे पर राजनाथ आज देहरादून पहुंचे। वे शाम 4.35 बजे सेना के विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने उनका स्वागत किया।

विज्ञापन
Defense Minister Rajnath Singh Dehradun Visit Today will Celebrate Dussehra With Soldiers On China Border
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह उत्तराखंड में चीन सीमा पर स्थित अग्रिम चौकी पर सेना व आईटीबीपी के जवानों के साथ विजयादशमी मनाएंगे। इस अवसर पर वह सेना के शस्त्र पूजन कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। उनका बदरीनाथ दर्शन का भी कार्यक्रम है।

विज्ञापन


अपने दो दिवसीय दौरे पर राजनाथ आज देहरादून पहुंचे। वे शाम 4.35 बजे सेना के विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे देहरादून के लिए रवाना हुए। 

विज्ञापन

राजनाथ ने जवानों का किया उत्साहवर्धन  

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विजयदशमी की पूर्व संध्या पर वीरपुर कैंट में जवानों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री एवं विधान सभा अध्यक्ष मौजूद रहे। रक्षा मंत्री जवानों के साथ बड़े खाने में भी शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन






Dussehra 2022: परेड ग्राउंड में जलेगा 65 फीट के रावण का पुतला, ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट, यहां पढ़ें रूट प्लान

वह गढ़ी कैंट स्थित सेना के गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। बुधवार को वह सुबह बदरीधाम पहुंचेंगे। यहां बदरीनाथ धाम में दर्शन करेंगे। उनका चमोली जिले के माणा से चीन सीमा पर सेना की रताकोण पोस्ट पर सैनिकों के साथ विजयदशमी पर्व मनाने का कार्यक्रम है । वहां से लौटकर वह जौलीग्रांट एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed