फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news: Decision will be taken on hike in vehicle fare in next two days

Vehicle Fare Hike: उत्तराखंड में वाहनों के किराया बढ़ोतरी पर एक-दो दिन में होगा फैसला

Fri, 15 Jul 2022 12:47 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 15 Jul 2022 12:47 AM IST
सार

परिवहन मुख्यालय में हुई एसटीए बैठक चारधाम यात्रा मार्गों सहित सभी स्थानों पर यात्री एवं माल वाहनों के किराए में 15 प्रतिशत तक बढ़ोतरी पर सहमति बनी थी।

विज्ञापन
Uttarakhand  news: Decision will be taken on hike in vehicle fare in next two days
रुपये(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

उत्तराखंड में निजी बस, रोडवेज बस, ट्रक, ऑटो, विक्रम, सिटी बस, ई-रिक्शा, एंबुलेंस जैसे वाहनों के किराए में बढ़ोतरी पर एक-दो दिन में फैसला होगा। बुधवार को राज्य परिवहन प्राधिकरण (एसटीए) की बैठक में बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा गया था।

विज्ञापन


परिवहन मुख्यालय में हुई एसटीए बैठक चारधाम यात्रा मार्गों सहित सभी स्थानों पर यात्री एवं माल वाहनों के किराए में 15 प्रतिशत तक बढ़ोतरी पर सहमति बनी थी। बैठक में सिटी बस यूनियन ने मांग की थी कि इलेक्ट्रिक बसों का किराया बढ़ाया जाए ताकि लोग सिटी बसों का भी चयन कर सकें। साथ ही यह भी तय किया गया था कि हर छह माह में किराए की समीक्षा की जाएगी। वहीं, रोडवेज बसों के लिए भी तय किया गया था कि निर्धारित के मुकाबले 20 प्रतिशत तक अधिक किराया वसूल सकते हैं।
विज्ञापन


सामान्य एंबुलेंस का किराया 15 किलोमीटर तक 800 रुपये, आक्सीजन युक्त सामान्य एंबुलेंस का 1200 रुपये और आईसीयू कार्डियक एंबुलेंस का किराया तीन हजार रुपये प्रस्तावित किया गया है। पूरे विक्रम का किराया पहले दो किलोमीटर तक 50 से बढ़ाकर 60 रुपये और इसके बाद प्रति किलोमीअर 15 से बढ़ाकर 18 रुपये करने का प्रस्ताव भी आया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी तरह के वाहनों के किराए पर निर्णय बृहस्पतिवार को नहीं हो पाया। अब एक-दो दिन में किराए की दरें जारी की जाएंगी। उधर, बैठक के तुरंत बाद सरकार ने रणबीर सिंह को परिवहन आयुक्त के पद से हटा दिया था। उनकी जगह परिवहन सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। 


बैठक बुधवार को हुई लेकिन अभी मिनट्स तैयार नहीं हो पाए हैं। फाइल आने के बाद मुख्यमंत्री के अनुमोदन को जाएगी। इसके बाद एक-दो दिन में किराए की नई दरें जारी कर दी जाएंगी।
- अरविंद सिंह ह्यांकी, परिवहन सचिव एवं परिवहन आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed