{"_id":"5fed7bf3853d0f3cf432ef40","slug":"uttarakhand-news-congress-state-president-active-in-delhi-kisan-andolan-also","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड : कांग्रेस ने दिल्ली में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को भी मैदान में उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड : कांग्रेस ने दिल्ली में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को भी मैदान में उतारा
Thu, 31 Dec 2020 01:01 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 31 Dec 2020 01:01 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को किसान मुद्दे पर मैदान में उतारकर कांग्रेस ने यह जाहिर करने की भरपूर कोशिश की है कि उत्तराखंड में किसानों के सामने समस्याएं कम नहीं है।
विज्ञापन
किसान आंदोलन में हरियाणा के किसानों की भागीदारी बढ़ती जा रही है और इस वजह से कांग्रेस की भी हरियाणा पर निगाह है। ऐसे में दिल्ली में बुधवार को हरियाणा कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष शैलजा को किसान मुद्दे पर मैदान में उतार कर यह साफ कर दिया।
विज्ञापन
दूसरी ओर दिल्ली में किसान मुद्दे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को शामिल कर पार्टी पदाधिकारियों तक को हैरान कर दिया। पार्टी विश्लेषकों के मुताबिक पार्टी के स्तर से दिल्ली में यह संकेत देने की कोशिश भी है कि उत्तराखंड के किसानों के सामने समस्याएं हैं और उत्तराखंड का किसान भी इसमें शामिल है।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा भी कि उत्तराखंड के किसानों को सरकारी मशीनरी के जरिये किसान आंदोलन में शामिल होने से रोका जा रहा है। दूसरी ओर प्रीतम सिंह ने किसान सम्मान निधि में लक्सर में सामने आए फर्जीवाड़े का भी जिक्र किया और कहा कि इस बात की गारंटी क्या है कि अन्य स्थानों पर इस तरह के मामले सामने नहीं आ रहे हैं।
प्रदेश में किसान आंदोलन का मुद्दा उठाती रही है कांग्रेस
ऐसा नहीं है कि उत्तराखंड कांग्रेस सिर्फ दिल्ली में ही किसानों की समस्याओं पर बोली हो। इससे पहले गाजीपुुर बॉर्डर पर आयोजित किसानों की महापंचायत में भी प्रीतम, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर सहित अन्य नेता शामिल हुए थे। विधानसभा सत्र में भी कांग्रेस ने यह मुद्दा उठाया था।