{"_id":"62d669aa93aed03c78141dd0","slug":"uttarakhand-news-congress-secretariat-march-for-allegations-of-irregularities-in-recruitment","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्ला बोल: देहरादून में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सचिवालय कूच, लगाया भर्तियों में गड़बड़ियों का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्ला बोल: देहरादून में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सचिवालय कूच, लगाया भर्तियों में गड़बड़ियों का आरोप
Tue, 19 Jul 2022 01:59 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 19 Jul 2022 01:59 PM IST
सार
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में सभी विभागों में हो रही भर्तियों में भारी अनियमितता और भ्रष्टाचार के साथ ही अपनों को रेवड़ी बांटने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
कांग्रेस का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड में कांग्रेस ने राज्य में लोकसेवा आयोग की भर्तियों, पुलिस विभाग की भर्तियों और सहकारिता विभाग में हुई भर्तियों में भ्रष्टाचार और अनियमितता का आरोप लगाया है। इसके खिलाफ पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार सुबह धरना-प्रदर्शन के साथ सचिवालय कूच किया।
विज्ञापन
इस दौरान कार्यकर्ताओं को पुलिस ने सुभाष रोड पर लगे बैरिकेडिंग पर रोक दिया। इसके बाद कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य साथ में उपनेना प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी और प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा वहीं धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने कहा कि प्रदेश में भाजपा शासन में सभी विभागों में हो रही भर्तियों में भारी अनियमितता और भ्रष्टाचार के साथ ही अपनों को रेवड़ी बांटने का काम किया जा रहा है। प्रदर्शन में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।
विज्ञापन