फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Coaching center operator from Mumbai Drown in Saung river Rishikesh

ऋषिकेश: सौंग नदी में बहा मुंबई निवासी कोचिंग सेंटर संचालक, शव बरामद 

Mon, 20 Sep 2021 11:49 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 20 Sep 2021 11:49 PM IST
सार

रायवाला थानाध्यक्ष भुवनचंद्र पुजारी ने बताया कि सोमवार शाम सुल्तान चरनिया (48) पुत्र सदुद्दीन चरनिया, निवासी थाने विरार, वेस्ट बसई, महाराष्ट्र, मुंबई चार-पांच बच्चों के साथ सौंगनदी तट पर नहा रहा था।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Coaching center operator from Mumbai Drown in Saung river Rishikesh
सौंग नदी में बहा व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऋषिकेश के छिद्दरवाला में सौंग नदी में महाराष्ट्र का एक व्यक्ति बह गया है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पर मौके पर पहुंची थाना रायवाला पुलिस और एसडीआरएफ ढालवाला की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को बरामद कर नदी से बाहर निकाला। व्यक्ति प्रकृति आधारित जीवन की शिक्षा के लिए कार्य करने वाली एक प्रगति संगम में कार्यक्रम समन्वयक के पद पर कार्य कर रहा था।

विज्ञापन


रायवाला थानाध्यक्ष भुवनचंद्र पुजारी ने बताया कि सोमवार शाम सुल्तान चरनिया (48) पुत्र सदुद्दीन चरनिया, निवासी थाने विरार, वेस्ट बसई, महाराष्ट्र, मुंबई चार-पांच बच्चों के साथ सौंगनदी तट पर नहा रहा था। इस दौरान उनमें से एक बच्ची एश्वर्या का अचानक पैर फिसल गया और वह नदी के तेज बहाव में बह गई। उसे बचाने के चक्कर में सुल्तान आगे बढ़ गया। लेकिन वह भी नदी के तेज बहाव में बह गया। इस दौरान अन्य बच्चों में चीखपुकार मचनी शुरू हो गई। बच्चों की चीख पुकार सुन आसपास के लोग वहां पर एकत्रित हो गए।
विज्ञापन


लोगों ने कड़ी मशकत के बाद एश्वर्या को बचा दिया। लेकिन सुल्तान नदी के तेज बहाव में बह गया। एसडीआरएफ के मदद से घटनास्थल से करीब दो किमी दूर शव बरामद हुआ है। थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना पुलिस ने बताया कि मृतक छिद्दरवाला में प्रगति संगम सेंटर का संचालन करता था। सेंटर में ध्यान, रेकी, विपसना, योगा, बर्ड व बटर फ्लाई वॉचिंग, वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी, इको सस्टेंनेबल आर्किटेक्चर, सस्टेंनेबल एर्गीकल्चर, ऑर्गेनिक फूड कुकिंग, फिल्म मेकिंग, नेचर आर्टस, एजुकेशन टूर, जीव विद्या, क्षेत्री आबादी से संवाद विषय की कोर्सेस कराए जाते हैं।

संदिग्ध हालात में व्यक्ति की मौत 
रुषाफार्म श्यामपुर क्षेत्र में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौके पर पहुंची श्यामपुर चौकी पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। श्यामपुर चौकी प्रभारी रामनरेश ने बताया कि जीवन जागृति स्कूल रुषाफार्म श्यामपुर से उन्हें सरस्वती रावत ने सूचना दी कि उनके पति सावन सिंह रावत ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया है।


काफी समय हो गया है, वे दरवाजा नहीं खोल रहे हैं। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने बंद कमरे का दरवाजा तोड़ दिया। कमरा खोलकर देखा तो कमरे में सावन सिंह रावत चुन्नी के सहारे पंखे से लटके मिले। पूछताछ के बाद पता चला कि मृतक बीते एक साल से बेरोजगार था। घर में गृह क्लेश रहता था, जिस कारण वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। पुलिस ने बताया कि संभवत: इसी कारण आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed