फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news: CM will lay foundation stone of Pancham Dham on State Foundation Day

उत्तराखंड : राज्य स्थापना दिवस पर सीएम करेंगे पंचम धाम का शिलान्यास, बची जगह पर बनेगा सार्वजनिक पार्क

Tue, 27 Oct 2020 11:14 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 27 Oct 2020 11:14 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand news: CM will lay foundation stone of Pancham Dham on State Foundation Day
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : पीटीआई (file photo)

राज्य स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सहस्त्रधारा रोड स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड की 50 बीघा जमीन पर पंचम धाम का शिलान्यास करेंगे। इसी कड़ी में मेयर सुनील उनियाल गामा ने अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन


मेयर गामा ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस के दिन पंचम धाम का शिलान्यास कर मुख्यमंत्री प्रदेशवासियों को पंचम धाम की सौगात देंगे। उन्होंने अधिकारियों को ट्रंचिंग ग्राउंड की सफाई और समतलीकरण तेजी से करने के निर्देश दिए हैं। मेयर ने बताया कि ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए चार हेक्टेयर (50 बीघा) जमीन उपलब्ध कराई जा रही है। इसके बाद जो भी जमीन बचेगी, उसमें सार्वजनिक पार्क बनाया जाएगा। 
विज्ञापन


सात हेक्टेयर में डंप है कूड़ा  

सहस्रधारा रोड स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड में करीब सात हेक्टेयर भूमि पर कूड़ा डंप है। शीशमबाड़ा स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट बनने के बाद से यहां कूड़ा पड़ना बंद हो गया है। मेयर गामा ने बताया कि चार हेक्टेयर में सैन्य धाम बनेगा और तीन हेक्टेयर में पार्क बनना है। सैन्य धाम बनने से यह स्थान पर्यटन गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा। वहीं, बायो रेमेडीएशन प्रोसेस से कूड़े को खत्म किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम और सीएम ने की थी घोषणा

मेयर गामा ने बताया कि प्रदेश में सैन्य धाम बनाने की घोषणा सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। उन्होंने कहा था कि उत्तराखंड में चार धाम तो हैं एक पांचवां सैन्य धाम भी है। इसके बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश में सैन्य धाम बनाने की घोषणा की।

शहीदों का नाम होगा दर्ज 

मेयर ने बताया कि पंचम धाम में 1947 के बाद देश की रक्षा में बलिदान देने वाले सैनिकों का नाम दर्ज किया जाएगा। इसके अलावा शौर्य स्थल को डिजिटल धाम बनाने की भी कवायद की जाएगी। जिससे प्रदेश के सैनिक बाहुल्य क्षेत्र से जुड़ी हर जानकारी लोगों को एक ही क्लिक में मिलेगी। 

पंचम धाम के शिलान्यास को लेकर मुख्यमंत्री का समय मिल चुका है। राज्य स्थापना दिवस पर पंचम धाम की आधारशिला रखी जाएगी। यह प्रदेशवासियों के लिए गौरव का दिन होगा। पंचम धाम के जरिये उत्तराखंड के सपूतों की वीरता, शौर्य और पराक्रम से दुनियाभर के लोग रूबरू हो सकेंगे।
-सुनील उनियाल गामा, मेयर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed