फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : cm tirath singh rawat says, officer understand their responsibility and complete the work quickly

उत्तराखंड : अधिकारी अपनी जिम्मेदारी समझ जल्दी दें काम को अंजाम - मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत

Sat, 19 Jun 2021 02:43 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 19 Jun 2021 02:43 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि यूटिलिटी शिफ्टिंग के कारण सड़कों के निर्माण में देरी न हो। इसके लिए प्रभावी कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
uttarakhand news : cm tirath singh rawat says, officer understand their responsibility and complete the work quickly
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार को नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले के लिए की गई घोषणाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपनी जिम्मेदारी समझते हुए तेजी से इन घोषणाओं को धरातल पर उतारें।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि यूटिलिटी शिफ्टिंग के कारण सड़कों के निर्माण में देरी न हो। इसके लिए प्रभावी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि वन भूमि हस्तांतरण के कारण लंबित योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं। इसके लिए भी केंद्र सरकार से समन्वय स्थापित किया जाए। जन समस्याओं के समाधान एवं जन सुविधाओं के विकास में विभागीय अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने रामनगर में बहुमंजिला पार्किंग निर्माण, पेयजल योजनाओं, नलकूपों, ओवरहेड टैंकों, मिनी स्टेडियम, बस स्टेशन के निर्माण, नहरों को कवर करने, विभिन्न आंतरिक सड़कों के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। भीमताल में भी पार्किंग निर्माण, विभिन्न चिकित्सालयों में एक्सरे व अल्ट्रा साउंड मशीन की व्यवस्था करने, भीमताल, सातताल, नौकुचियाताल, कमलताल आदि के सौन्दर्यीकरण के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। कालाढूंगी के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में पांच नलकूपों के निर्माण तथा पूर्व में निर्मित नलकूपों में वोल्टेज स्टेब्लाइजर की व्यवस्था करने की भी स्वीकृति प्रदान की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लालकुआं में मिनी स्टेडियम बनेगा
मुख्यमंत्री ने लालकुआं में मिनी स्टेडियम के निर्माण, बिंदुखत्ता में 55 हैंडपंपों की स्थापना, पेयजल योजना के पुनर्गठन की भी स्वीकृति प्रदान की। नैनीताल में मल्टीस्टोरी पार्किंग निर्माण, हेलीपैड निर्माण, ऑडिटोरियम के निर्माण में तेजी लाने को कहा। मुख्यमंत्री ने रुद्रपुर में ट्रेचिंग ग्राउण्ड के निर्माण सहित अन्य क्षेत्रों का मास्टर प्लान तैयार करने, अनाज मंडी व ट्रांसपोर्ट नगर के निर्माण में तेजी लाने के भी निर्देश दिए। 

किच्छा में बनेगा नया बस अड्डा
मुख्यमंत्री ने किच्छा में नया बस अड्डा बनाने तथा पुराने बस अड्डे पर कमर्शियल कॉम्पलेक्स निर्माण, किच्छा शुगर मिल में एथेनाल प्लांट स्थापित करने, खुरपिया फार्म की भूमि पर सिडकुल बनाए जाने के साथ ही किच्छा में नया तहसील भवन बनाए जाने का प्रस्ताव शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने खटीमा में खेल स्टेडियम, बस स्टेशन, बाढ़ सुरक्षा कार्यों, सीवर लाइन व ट्रंचिंग ग्राउण्ड के निर्माण में भी तेजी लाने को कहा। सितारगंज में तहसील निर्माण के लिए शीघ्र धनराशि स्वीकृत करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिए। 


विभिन्न क्षेत्रों में बाकी है घोषणाओं पर काम
विधानसभा क्षेत्र रामनगर के लिए कुल 61 घोषणाएं की गई हैं, जिनमें से 32 पूर्ण हो चुकी हैं। भीमताल के लिए 16 में से नौ, कालाढूंगी में 34 में से 32, लालकुआं में 23 में से आठ, नैनीताल में 29 में से 19 घोषणाएं पूरी हो चुकी हैं। बाकी पर काम चल रहा है। ऊधमसिंह नगर के विधानसभा क्षेत्र रुद्रपुर में 17 में से 10, किच्छा में 13 में से सात, खटीमा में 63 में से 50, नानकमत्ता में 24 में से 16 तथा सितारगंज में 12 में से नौ घोषणाएं पूरी हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed