फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Cm Pushkar singh dhami Start incentive amount DBT for Anganwadi Workers

सौगात: उत्तराखंड में 33 हजार से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 12 हजार की धनराशि मिलनी शुरू  

Tue, 12 Oct 2021 08:53 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 12 Oct 2021 08:53 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 के दौरान आंगनबाड़ी की बहनों ने जान जोखिम में डालकर कार्य किया। कोविड के दौरान सराहनीय कार्यों के लिए उन्हें पारितोषिक दिया जा रहा है।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Cm Pushkar singh dhami Start incentive amount DBT for Anganwadi Workers
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रदान की जा रही प्रोत्साहन राशि का डीबीटी के माध्यम से शुभारंभ किया। इसका 33 हजार से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को लाभ मिलेगा। हर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 12 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 के दौरान आंगनबाड़ी की बहनों ने जान जोखिम में डालकर कार्य किया। कोविड के दौरान सराहनीय कार्यों के लिए उन्हें पारितोषिक दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के हितों के लिए बड़ा निर्णय लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि 100 दिन पूर्व उन्हें प्रदेश के मुख्य सेवक की जिम्मेदारी मिली। इन 100 दिनों में 300 से अधिक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। अंतिम पंक्ति के लोगों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे, इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2025 तक उत्तराखंड को हर क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा हर संभव प्रयास कर रही है। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी बहनों के साथ किया वायदा निभाया है। डीबीटी के माध्यम से आंगनबाड़ी बहनों के खाते में धनराशि भेजी जा रही है। कार्यक्रम में सचिव महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास हरि चंद्र सेमवाल, उपनिदेशक डॉ. एसके सिंह, राज्य परियोजना अधिकारी डॉ. अखिलेश कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहन के रूप में 40 करोड़ की धनराशि दी जा रही है। कोविड काल में फ्रंटलाइन वर्कर के रूप में काम पर पांच महीने तक उन्हें हर महीने दो हजार, कोविड रोकथाम एवं बचाव कार्य के लिए मुख्यमंत्री की घोषणा पर एक हजार एवं रक्षाबंधन के अवसर पर प्रोत्साहन राशि के रूप में एक हजार की धनराशि कुल 12 हजार की धनराशि उन्हें दी जाएगी। 
- रेखा आर्य,  महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री

सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के संयुक्त संगठन ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी कर ली है। 20 अक्तूबर को महारैली निकाली जाएगी। इसके बाद कार्य बहिष्कार शुरू किया जाएगा।  आंगनबाडी कार्यकर्ताओं को कैबिनेट में उनकी मांगों को लेकर सकारात्कमक कदम उठाए जाने का इंतजार था। मुख्यमंत्री के पास आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रस्ताव गया है। मामला अब अगली कैबिनेट बैठक में रखा जाएगा। इधर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अब सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने की ठानी है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/ सेविका कर्मचारी यूनियन की कोषाध्यक्ष लक्ष्मी पंत ने कहा कि कई बार की वार्ता में मिले आश्वासन के चलते आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने धैर्य रखा। कहा कि 12 अक्तूबर की कैबिनेट बैठक में उनकी मांगों को लेकर सकारात्मक फैसले का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब यह साफ हो गया है कि सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को गुमराह कर रही है। पंत ने बताया कि 20 को महारैली के बाद कार्य बहिष्कार किया जाएगा। चित्रकला, उमा बहुगुणा, दीपा पांडेय, जानकी चौहान आदि ने कहा कि सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों को लेकर गंभीर नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed