फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: CM Pushkar singh dhami Nainital Visit Today

उत्तराखंड: नैनीताल पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, योजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण के साथ की कई घोषणाएं

Wed, 08 Sep 2021 04:47 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 08 Sep 2021 04:47 PM IST
सार

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने जितनी भी घोषणाएं की हैं उन सभी के शासनादेश जारी होंगे। हम पूर्ववर्ती सरकारों की तहत कोरी घोषणाएं नहीं करेंगे। जिनती भी योजनाओं का शिलान्यास होगा और उनका लोकार्पण भी होगा।

विज्ञापन
Uttarakhand News: CM Pushkar singh dhami Nainital Visit Today
नैनीताल पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को दो दिनी भ्रमण पर नैनीताल पहुंचे। मुख्यमंत्री ने नैनीताल, भीमताल, रामनगर और लालकुआं विधानसभा क्षेत्रों में करीब 100 करोड़ से अधिक की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। वहीं, उन्होंने नैनी झील के चारों और विद्युत लाइनों को भूमिगत करने, पाषाण देवी मंदिर के समीप हो रहे भूस्खलन को रोकने के लिए सुरक्षात्मक कार्य करवाने, कैंची धाम में पर्यटक सुविधाएं बढ़ाने की घोषणा की। 

विज्ञापन


उत्तराखंड: राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने दिया इस्तीफा, यूपी भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने की चर्चा
विज्ञापन


सीएम दोपहर करीब एक बजे नैनीताल पहुंचे। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकालकर उनका स्वागत किया। वहीं, महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर सीएम का स्वागत किया। इस दौरान सीएम धामी ने जनता को संबोधित करते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने सीएम के कार्यकाल में अब तक 150 से अधिक फैसले जनहित में लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने जितनी भी घोषणाएं की हैं उन सभी के शासनादेश जारी होंगे। हम पूर्ववर्ती सरकारों की तहत कोरी घोषणाएं नहीं करेंगे। जिनती भी योजनाओं का शिलान्यास होगा और उनका लोकार्पण भी होगा। कहा कि जनता की समस्याओं को हल करने के लिए सरलीकरण, समाधान और निस्तारण की नीति अपनाई जाएगी। अधिकारी 10 बजे से 12:00 बजे तक कार्यालय में बैठकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे। 

उन्होंने नौंवी कक्षा से लेकर उच्च शिक्षा में अध्ययन विद्यार्थियों को टैबलेट देने, उधमसिंह नगर में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज बनाने, युवा खिलाड़ियों के नई खेल नीति बनाने की बात कही। इस दौरान कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री यशपाल आर्य, बंशीधर भगत, विधायक संजीव आर्य, राम सिंह कैड़ा, दीवान सिंह बिष्ट, मेयर जोगेंद्र रौतेला समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

कांग्रेसियों ने लगाए गो बैक के नारे
सीएम पुष्कर सिंह धामी के पहुंचने से पहले ही कांग्रेसियों ने जमकर हंगामा किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएम गो बैक के नारे लगाकर विरोध जताया। वहीं, विरोध बढ़ता देख पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

कार्यकर्ताओं से कहा-घर-घर जाकर उपलब्धियों को बताएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि वे घर-घर जाकर लोगों को सरकार के विकास कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी बताएं। केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार ने कई विकास कार्य किए है। केंद्र के सात साल के विकास कार्य 60 साल पर भारी हैं। 

बुधवार को नैनीताल क्लब में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जिसके शासन में न ही भ्रष्टाचार हुए ना ही घोटाले। उन्होंने कहा कि भारतीय राजनीति तीन विचारधाराओं पर आधारित है। पहली नेशनलिस्ट जो देश के बारे में सोचती है, यह विचारधारा भाजपा की है।

दूसरी मीडिलिस्ट, जो इधर की बातें उधर करती है, यह विचारधारा कांग्रेस की है। तीसरी लेटिस जो सिर्फ विरोध प्रदर्शन करती है। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य, शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत, क्षेत्रीय विधायक संजीव आर्य, जिला अध्यक्ष भाजपा प्रदीप बिष्ट, विधायक दीवान सिंह बिष्ट, नवीन दुम्का, मेयर डॉ. जोगेंद्र रौतेला, भवाली पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा, ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट, मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, मनोज जोशी, गोपाल रावत, अरविंद पडियार, कुंदन बिष्ट, विवेक साह, विश्वकुतु वैद्य, रोहित भाटिया आदि मौजूद रहे।

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता समेत कई लोग भाजपा में शामिल
कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ कूटा के अध्यक्ष व कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता प्रो. ललित तिवारी के साथ ही कई लोगों ने भाजपा की सदस्या ले ली। सदस्यता लेने वालों में डॉ. विजय कुमार, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. ललित मोहन, डॉ. प्रदीप कुमार, जगदीश पालीवाल, आनंद रावत आदि शामिल रहे।

भाषण से पहले ही गायब भीड़
मुख्यमंत्री धामी के आगमन के चलते पंत पार्क में लोगों का जमावड़ा लग गया। भीड़ को देख मुख्यमंत्री समेत अन्य जनप्रतिनिधियों के चेहरे खिल गए लेकिन यह भीड़ कुछ ही देर के लिए थी क्योंकि मुख्यमंत्री के भाषण शुरू होने से पहले ही आधी भीड़ गायब हो गई। आखिरी पंक्तियों में लगी कुर्सियां खाली हो गईं। मुख्यमंत्री के दौरे में पुलिस कोविड के सारे नियम भूल गई। इस कारण भाजपाई व कई लोग बिना मास्क नजर आए और सामाजिक दूरी के नियम की धज्जियां उड़ाते दिखे। 

पुलिस ने की पत्रकारों व आम जनता से अभद्रता
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान पुलिस कई बार पत्रकारों व आम जनता से अभद्रता करती नजर आई। कार्यक्रम के दौरान पुलिस कर्मियों ने कई मीडिया कर्मियों को कवरेज करने से रोका गया। परिचय देने के बाद भी पत्रकारों के साथ अभद्रता की गई। मुख्यमंत्री के नैनीताल आगमन पर पुलिस ने एक घंटे पहले ही ट्रैफिक रोक दिया। इसके चलते लोगों दिक्कत का सामना करना पड़ा। मुख्यमंत्री के आने के बाद जब लोगों की आवाजाही शुरू की तो सड़कों पर जाम लग गया। वाहन सड़कों पर रेंगकर चलते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed