फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: CM Pushkar singh dhami inaugurated International Jauljibi Mela 2022

Jauljibi Mela 2022: सीएम ने किया शुभारंभ, कहा- भारत-नेपाल के रिश्तों को ऑक्सीजन देता है जौलजीबी मेला

Mon, 14 Nov 2022 10:05 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जौलजीबी (पिथौरागढ़)
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलजीबी (पिथौरागढ़) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 14 Nov 2022 10:05 PM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय जौलजीबी मेले का शुभारंभ करते हुए सीएम ने कहा कि वह बचपन से ही यहां के रीति-रिवाज और संस्कृति को देखते रहे हैं इसलिए उन्हें इस मेले से बहुत लगाव रहा है। सीएम ने महोत्सव आयोजन समिति को पांच लाख रुपये देने की घोषणा की।

विज्ञापन
Uttarakhand News: CM Pushkar singh dhami inaugurated International Jauljibi Mela 2022
जौलजीबी मेले केे अवसर पर पहुंचे सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय जौलजीबी मेला भारत, नेपाल, तिब्बत के पारस्परिक व्यापार को बढ़ावा देता रहा है। यह मेला भारत और नेपाल के बीच संस्कृति, सभ्यता, व्यापारिक संबंधों को बढ़ाकर देश के रिश्तों को ऑक्सीजन देता है।

विज्ञापन


Rudraprayag:  छात्रों को मेडिकल की पढ़ाई में होगी आसानी, सीएम ने कोठगी में किया नर्सिंग कॉलेज का शिलान्यास
विज्ञापन


सोमवार को अंतरराष्ट्रीय जौलजीबी मेले का शुभारंभ करते हुए सीएम ने कहा कि वह बचपन से ही यहां के रीति-रिवाज और संस्कृति को देखते रहे हैं इसलिए उन्हें इस मेले से बहुत लगाव रहा है। सीएम ने महोत्सव आयोजन समिति को पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सांसद अजय टम्टा आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वरुणावत की तर्ज पर होगा एलधारा का उपचार : धामी 

अंतरराष्ट्रीय जौलजीबी मेले के शुभारंभ पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आपदा प्रभावित एलधारा भूस्खलन क्षेत्र का उपचार वरुणावत पर्वत की तर्ज पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावितों को घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार उनके साथ हर वक्त खड़ी है। 


सीएम धामी ने कहा कि सीमांत क्षेत्रों का ठीक प्रकार से विकास होना चाहिए। वह सीमांत क्षेत्रों में सभी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सीमांत गांवों के विकास के प्रति गंभीर हैं। उन्होंने कहा कि सीमांत क्षेत्र के विकास के लिए काली नदी पर डबल लेन मोटर पुल का निर्माण कर रहे हैं जिससे भारत और नेपाल देश के बीच व्यापारिक संबंधों को बढ़ावा मिलेगा। हम क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग का भी निर्माण और चौड़ीकरण कर रहे हैं। इस क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग बन जाने से कैलाश मानसरोवर जाने वाले यात्री इसी मार्ग से होकर जाएंगे जिससे व्यापार बढ़ेगा और क्षेत्र का विकास होगा। 

इस मौके पर धारचूला के विधायक हरीश धामी, डीडीहाट के विधायक बिशन सिंह चुफाल, भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, धारचूला के ब्लॉक प्रमुख धन सिंह, डीएम रीना जोशी, एसपी लोकेश्वर सिंह आदि मौजूद रहे।  

सीएम ने जालेश्वर मंदिर में की पूजा-अर्चना

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने काली और गोरी नदी के संगम पर स्थित जालेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र खुशहाली और समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि काली-गोरी के पवित्र संगम स्थल को विकसित किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed