फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cm Dhami laid foundation stone of Nursing College in Kothgi village of Rudraprayag Uttarakhand news in hindi

Rudraprayag: छात्रों को मेडिकल की पढ़ाई में होगी आसानी, सीएम ने कोठगी में किया नर्सिंग कॉलेज का शिलान्यास

Mon, 14 Nov 2022 05:01 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 14 Nov 2022 05:01 PM IST
सार

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार का संकल्प है कि जिन विकास योजनाओं का शिलान्यास व भूमि पूजन हो रहा है उनका लोकार्पण भी किया जाएगा। धारकोट में मिनी स्टेडियम बनाने के लिए एकमुश्त धनराशि जारी करने और तल्लानागपुर में डिग्री कॉलेज खोलने के लिए सर्वेक्षण व जखोली ब्लॉक के गैंठाणी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए जरूरी कार्रवाई का आश्वासन दिया। 

विज्ञापन
Cm Dhami laid foundation stone of Nursing College in Kothgi village of Rudraprayag Uttarakhand news in hindi
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कोठगी गांव में नर्सिंग कॉलेज का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि नर्सिंग कॉलेज बनने से स्थानीय समेत प्रदेश के अन्य जिलों के छात्र-छात्राओं को मेडिकल की पढ़ाई में आसानी होगी। 

विज्ञापन

सोमवार को अगस्त्मयुनि ब्लॉक के कोठगी गांव पहुंचकर मुख्यमंत्री ने 20 करोड़ 44 लाख की लागत से बनने वाले नर्सिंग कॉलेज का शिलान्यास किया।

सीएम ने कहा कि सरकार का संकल्प है कि जिन विकास योजनाओं का शिलान्यास व भूमि पूजन हो रहा है उनका लोकार्पण भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक भर्ती में जो भी धांधली हुई है उनकी एसटीएफ द्वारा निष्पक्ष जांच की जा रही है। अब तक जितने भी आरोपी सूचीबद्ध किए गए हैं उनके खिलाफ जल्द कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री धामी ने धारकोट में मिनी स्टेडियम बनाने के लिए एकमुश्त धनराशि जारी करने और तल्लानागपुर में डिग्री कॉलेज खोलने के लिए सर्वेक्षण व जखोली ब्लॉक के गैंठाणी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए जरूरी कार्रवाई का आश्वासन भी दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान किशन रावत, रुद्रप्रयाग के विधायक भरत सिंह चौधरी, केदारनाथ की विधायक शैलारानी रावन, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सविता भंडारी, भारतभूषण भट्ट, भाजपा के जिलाध्यक्ष महावीर सिंह पंवार, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे, मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार आदि मौजूद थे।  


ये भी पढ़ें...Snowfall In Badrinath: धाम में हुई बर्फबारी तो झूमे श्रद्धालु, तस्वीरों में देखें खूबसूरत नजारे का लुत्फ उठाते

केंद्र सरकार 10 लाख लोगों को देगी रोजगार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केंद्र सरकार अगले एक वर्ष में दस लाख लोगों को रोजगार देने जा रही है। साथ ही राज्य सरकार, प्रदेश में विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े 19 हजार पदों की समीक्षा कर रही है। इनमें से 7 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया आगामी दिसंबर तक लोक सेवा आयोग द्वारा संपन्न कराई जाएगी। वर्ष 2025 में उत्तराखंड राज्य निर्माण की रजत जयंती को लेकर सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से एक लाख से अधिक महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में एक हजार नए बगीचे तैयार किए जाएंगे, जिससे प्रदेश बागवानी में अग्रणी बन सके।              

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed