फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : cm pushkar singh dhami delhi visit second day, will meet central ministers

उत्तराखंड: टनकपुर-बागेश्वर ब्रॉडगेज रेल लाइन की संस्तुति के लिए मुख्यमंत्री धामी ने किया रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से अनुरोध

Wed, 11 Aug 2021 11:56 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 11 Aug 2021 11:56 AM IST
सार

विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री राज्य के विकास से संबंधित उन योजनाओं की स्वीकृति चाहते हैं जो राज्य की अवस्थापना, कल्याणकारी योजनाओं और विकास से जुड़ी हैं। 

विज्ञापन
uttarakhand news : cm pushkar singh dhami delhi visit second day, will meet central ministers
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले मुख्यमंत्री धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आज बुधवार को दिल्ली दौरे का दूसरा दिन है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बुधवार को भी केंद्रीय मंत्रियों से मिलने का कार्यक्रम है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से सामरिक महत्व को देखते हुए टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन ब्रॉडगेज (बीजी) की स्वीकृति के लिये रक्षा मंत्रालय के स्तर से भी संस्तुति करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने जखोली, रुद्रप्रयाग में स्वीकृत सैनिक स्कूल की अवस्थापना सुविधाओं के लिए एमओयू में संशोधन करते हुए केंद्रीय सहायता का भी अनुरोध किया। 
विज्ञापन


लखवाड़ बहुद्देशीय परियोजना के लिए जल्द मिलेगी 4673 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

मुख्यमंत्री धामी ने नई दिल्ली में  केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से भी शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने लखवाड़ बहुद्देशीय परियोजना की भारत सरकार से वित्तीय स्वीकृति प्रदान करवाने और किसाऊ परियोजना का संशोधित एमओयू किए जाने का अनुरोध किया। इस पर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री ने कहा कि परियोजना के लिए भारत सरकार से जल्द वित्तीय स्वीकृति दी जाएगी। किसाऊ परियोजना पर संबंधित राज्यों की संयुक्त बैठक की जाएगी। केंद्रीय मंत्री ने किसाऊ परियोजना के संशोधित एमओयू के लिये भी आश्वस्त किया है। यह भी निर्णय लिया गया कि केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड में जल जीवन मिशन की जल्द ही संयुक्त समीक्षा करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि जल संसाधन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा लखवाड़ बहुद्देशीय परियोजना की तकनीकी स्वीकृति दिनांक 03 जनवरी, 2013 तथा निवेश स्वीकृति 2016 में निर्गत की गयी थी। भारत सरकार द्वारा निर्गत निवेश स्वीकृति के अन्तर्गत परियोजना की कुल अनुमानित लागत 5747.17 करोड़ में से जल घटक रुपये 4673.01 करोड का वित्त पोषण भारत सरकार द्वारा 90:10 के अनुपात में किया जाना है। शेष 1074.00 करोड़ रुपये जो कि ऊर्जा घटक है का वित्त पोषण उत्तराखंड सरकार द्वारा किया जाएगा।

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नई दिल्ली में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट, राज्यसभा सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी से भी भेंट की। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डोभाल से भेंट में मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय सुरक्षा के परिप्रेक्ष्य में उत्तराखंड की भूमिका और इस विषय से जुड़ी चुनौतियों के बारे में विस्तार से चर्चा की।

मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों के मुताबिक, अपने पिछले दौरे में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। इस दौरान वह कई केंद्रीय नेताओं और मंत्रियों से मिले थे। राज्य के विकास से जुड़े जिन प्रस्तावों पर केंद्रीय मंत्रियों ने सहमति दी थी, उनकी मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री एक बार फिर पैरवी करने जा रहे हैं।

विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री राज्य के विकास से संबंधित उन योजनाओं की स्वीकृति चाहते हैं जो राज्य की अवस्थापना, कल्याणकारी योजनाओं और विकास से जुड़ी हैं। 

युवा मुख्यमंत्री धामी के चेहरे पर ही लड़ेंगे चुनाव : कौशिक

वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि प्रदेश में पार्टी युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चेहरे पर चुनाव में जाएगी। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा कि उनके नेताओं ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई नहीं लड़ी, बल्कि वे आपस में इसी लड़ाई में उलझे रहे कि उनका नेता कौन होगा।

कौशिक प्रदेश पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उनसे पूछा गया कि पार्टी के प्रदेश प्रभारी ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी। कौशिक ने जवाब में कहा कि पार्टी ने युवा नेतृत्व 60 प्लस का नारा दिया है। जो मुख्यमंत्री होता है, स्वभाविक तौर पर उसी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाता है। वर्तमान में पुष्कर सिंह धामी हमारे नेता हैं और पार्टी उन्हीं के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी।

इससे पूर्व उन्होंने ई संवाद कार्यक्रम में कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल में भाजपा व अन्य सामाजिक संगठनों ने सेवा कार्य किए। लेकिन विपक्ष आपस की लड़ाई में उलझा रहा कि उनका नेता कौन होगा। उन्होंने कहा कि जो माहौल के आधार पर चुनाव जीतने का सपना देख रहे हैं, कार्यकर्ताओं को उन्हें बेनकाब करना चाहिए। 

स्वभाविक तौर पर धामी हमारे मुख्यमंत्री हैं, तो उन्हीं के नेतृत्व में चुनाव होगा। जब चुनाव होता है तो प्रक्रिया को उन्हीं नेतृत्व में माना जाता है। हमारी पार्टी लोकतांत्रिक पार्टी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed