फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: cm pushkar singh dhami again went delhi

उत्तराखंड: फिर दिल्ली दौरे पर गए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय मंत्रियों से होगी मुलाकात

Thu, 15 Jul 2021 10:36 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 15 Jul 2021 10:36 AM IST
सार

मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय मंत्रियों से मुख्यमंत्री भेंट के कार्यक्रम तय हो गए हैं। केंद्रीय मंत्रियों के कार्यालयों से यह सूचना मिलने के बाद मुख्यमंत्री का दिल्ली दौरे का कार्यक्रम बना।

विज्ञापन
uttarakhand news: cm pushkar singh dhami again went delhi
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : एएनआई

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी फिर दिल्ली दौरे पर चले गए हैं। वह वहां केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे। वह दिल्ली दौरे से रविवार को ही लौटे थे।

विज्ञापन


उत्तराखंड भूमि कानून: भू-कानून विरोध कितना जमीनी, कितना सियासी, यहां जानिए सारे पहलू
विज्ञापन


मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय मंत्रियों से मुख्यमंत्री भेंट के कार्यक्रम तय हो गए हैं। केंद्रीय मंत्रियों के कार्यालयों से यह सूचना मिलने के बाद मुख्यमंत्री का दिल्ली दौरे का कार्यक्रम बना। मुख्यमंत्री देर शाम अधिकारियों की टीम के साथ दिल्ली रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंडः हरेला पर्व पर फिर बनेगा रिकॉर्ड, इस बार चार लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

बता दें कि हाल ही में मुख्यमंत्री ने दिल्ली में तीन दिन प्रवास किया था। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात की थी। उन्होंने केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात की थी और उत्तराखंड राज्य से जुड़े मुद्दों को उठाया था। अब मुख्यमंत्री दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय रेलवे मंत्री और केंद्रीय संचार मंत्री से मुलाकात करेंगे।

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री रेल मंत्री से राज्य में प्रस्तावित रेल परियोजनाओं और नई रेल गाड़ियों से संबंधित प्रस्तावों पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा संचार मंत्री से राज्य के सीमांत और दूरदराज के गांवों में संचार नेटवर्क और अन्य लंबित मसलों को उठाएंगे।

दायित्वों पर भी चर्चा संभव

सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री दिल्ली में केंद्रीय नेताओं से भी भेंट कर सकते हैं। उन्हें राज्य सरकार में दायित्व बांटने हैं। उनके दौरे के बाद ऐसी चर्चा है कि मुख्यमंत्री दायित्व आवंटन को लेकर केंद्रीय नेताओं से चर्चा करें। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री के दिल्ली से लौटने के बाद दायित्वों की घोषणा हो सकती है।

मुख्यमंत्री ने रवाना की बेसिक लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस
इपिराक माइनिंग इंडिया लिमिटेड ने प्रदेश सरकार को बेसिक लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर जिला चमोली के लिए रवाना किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एंबुलेंस चारधाम यात्रा के दौरान लोगों को त्वरित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने में मददगार होगी। उन्होंने इस प्रकार के जन सेवा के कार्यों में सहयोगी की सराहना की। 

नौ जिलों को 80 ऑक्सीजन कंसट्रेटर भेजे
मुख्यमंत्री 80 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भी राज्य के नौ जिलों के लि रवाना किए। आईसीआईसीआई फाउंडेशन ने राज्य के ग्रामीण व अर्द्ध शहरी क्षेत्रों के लिए ये ऑक्सीजन कंसट्रेटर भेजे थे। मुख्यमंत्री ने फाउंडेशन का आभार जताया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, मेयर सुनील उनियाल गामा, फाउंडेशन के अध्यक्ष सौरभ सिंह, आईसीआईसीआई बैंक के मनीष मेहरोत्रा व अशोक मिगलानी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed