फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: record will be made again on Harela festival, four lakh saplings planting target

उत्तराखंडः हरेला पर्व पर फिर बनेगा रिकॉर्ड, इस बार चार लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

Wed, 14 Jul 2021 02:47 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 14 Jul 2021 02:47 PM IST
सार

वन विभाग की ओर से हरेला पर्व पर लगाए जाने वाले पौधों में देहरादून वन प्रभाग की ओर से 70 हजार, कालसी वन प्रभाग की ओर से 35 हजार,  मसूरी व चकराता वन प्रभाग की ओर से 55-55 हजार पौधे लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन
uttarakhand news: record will be made again on Harela festival, four lakh saplings planting target
हरेला पर्व - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

पिछले साल की तरह हरेला पर्व को इस बार भी यादगार बनाने की तैयारी है। हरेला पर्व पर इस बार जिला प्रशासन की ओर से चार लाख से अधिक पौधे लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें से दो लाख 15 हजार पौधे सिर्फ वन विभाग की ओर से लगाए जाएंगे। जबकि, नगर निगम प्रशासन की ओर से दस हजार व मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की ओर से 15 हजार पौधे लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है।  

विज्ञापन


वन विभाग की ओर से हरेला पर्व पर लगाए जाने वाले पौधों में देहरादून वन प्रभाग की ओर से 70 हजार, कालसी वन प्रभाग की ओर से 35 हजार, मसूरी व चकराता वन प्रभाग की ओर से 55-55 हजार पौधे लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


जबकि, बाकी बचे पौधों को नगर पंचायतों, जिला पंचायत, ग्राम पंचायतोें के जरिए भी लगाया जाना है। पौधरोपण को लेकर जिला प्रशासन के साथ ही तमाम विभागों की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पौधरोपण के लिए गड्ढे खोदने के साथ ही पौधों की भी व्यवस्था की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पिछले साल हरेला पर्व के दिन एक घंटे में तीन लाख 71 हजार पौधे लगाकर रिकॉर्ड बनाया गया था। इस बार इस रिकॉर्ड को तोड़ने की तैयारी है। 

अभियान के दौरान लगाए जाएंगे ये पौधे

हरेला अभियान के दौरान रातरानी, बेला, चंपा, चमेली जैसे सुगंधित फूलों के साथ ही आम, अमरूद, जामुन, कटहल, आंवला, नीबू,  लीची जैसे फलदार पौधे भी लगाए जाएंगे।

इनके अलावा शीशम, हरड़, बहेड़ा, बेलपत्र, संदन, महल, तेजपात, अमलतास, कनजी, कंजू, कचनार, बांस, टिकोमा, पिलन, अर्जुन, मौरेंग, जामुन, आदि प्रजातियों के पौधे भी रोपे जाएंगे। 

पिछले साल हरेला पर्व पर रिकॉर्ड 3.71 लाख पौधे लगाए गए थे। इस बार चार लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। हरेला अभियान को सफल बनाया जा सके, इसके लिए वन विभाग के अलावा शिक्षा, उद्यान, सिंचाई, सहकारिता समेत तमाम विभागों की भी मदद ली जाएगी। लोगों से भी अपील है कि वे शादी की सालगिरह, जन्मदिन या किसी भी विशेष अवसर पर पौधे जरूर लगाएं। ताकि, भावी पीढ़ियों के लिए पर्यावरण को संरक्षित करने के साथ ही उन्हें शुद्ध हवा, पानी मिल सके।
- डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव, जिलाधिकारी

वन विभाग ने शुरू किया पौध रोपण अभियान

हराभरा हो प्रदेश हमारा, मिले स्वच्छ हवा और सुधरे पर्यावरण सारा, इस उद्देश्य के साथ वन विभाग ने प्रदेश में पौधरोपण अभियान शुरू कर दिया है। इसके तहत प्रदेश में हरेला पर्व के उपलक्ष्य में अभी तक तीन हजार हेक्टेयर क्षेत्र में करीब 30.35 लाख पौधों का रोपण किया जा चुका है। जो अपने लक्ष्य का लगभग 20 प्रतिशत है। 

वन विभाग की ओर से 2021-22 के तहत प्रदेश में 15373 हे. वन भूमि पर एक करोड़ 48 लाख 83 हजार 968 पौधों के रोपण का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए कैंपा के तहत 178.86 करोड़ रुपये धनराशि की व्यवस्था की गई है।

इस कार्य को 31 मार्च 2022 तक पूरा किया जाना है। किस प्रभाग में कितने पौधे लगाए जाएंगे, इसका वृत्त भी जारी किया गया है। इन मानसून सीजन में पौध रोपण का कार्य बड़े पैमाने पर शुरू किया जा चुका है। 

कहां कितने पौधे रोपे जाएंगे
- गढ़वाल रीजन में 2511.84 हेक्टेयर में 2509364 पौधे
- यमुना रीजन में 443.88 हेक्टेयर वन भूमि में 421855 पौधे
- शिवालिक रीजन में 1633.01 हेक्टेयर में 1495686 पौधे
- भागीरथी रीजन में 3951.09 हेक्टेयर में 3782787 पौधे
- नंदादेवी बायोस्फियर रिजर्व में 482.99 हेक्टेयर में 607424 पौधे
- पश्चिमी रीजन में 2343.93 हेक्टेयर में 2422296 पौधे
- उत्तरी कुमाऊं में 2522.36 हेक्टेयर में 2345420 पौधे
- दक्षिणी कुमाऊं रीजन में 1483.22 हेक्टेयर वन भूमि पर 1299136 पौधे

इस वर्ष पौध रोपण कार्यक्रम के तहत वनों में करीब 12 हजार हेक्टेयर भूमि पर लैंटाना झाड़ी का उन्नमूलन कर यहां भी पौधरोपण किया जाएगा। इसके लिए पहली बार 40 करोड़ रुपये धनराशि कैंपा के तहत स्वीकृत की गई है।
- राजीव भरतरी, पीसीसीएफ (हौफ)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed