फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: Chief Minister Pushkar Singh Dhami inaugurated Jauljibi fair

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने किया जौलजीबी मेले का शुभारंभ, कहा- यह हमारी बड़ी सांस्कृतिक धरोहर

Sun, 14 Nov 2021 04:44 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, जौलजीबी
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलजीबी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 14 Nov 2021 04:44 PM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जौलजीबी मेला भारत नेपाल के मैत्री संबंधों को एक करने का कार्य करता है।

विज्ञापन
uttarakhand news: Chief Minister Pushkar Singh Dhami inaugurated Jauljibi fair
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काली एवं गोरी नदी के संगम पर स्थित जौलजीबी में प्रसिद्ध ऐतिहासिक, पारंपरिक व व्यापारिक जौलजीबी मेले का रविवार को शुभारंभ हो गया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा रविवार को मेले का शुभारंभ किया गया।

विज्ञापन


मेला हमारी बहुत बड़ी सास्कृतिक धरोहर
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मेला हमारी बहुत बड़ी सास्कृतिक धरोहर है। मेले धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देते हैं। जौलजीबी मेले को और अधिक विकसित व सुविधायुक्त किया जाएगा। जौलजीबी मेला भारत नेपाल के मैत्री संबंधों को एक करने का कार्य करता है। मेले हमारी धरोहर एवं संस्कृति के द्योतक हैं, उन्हें हमें आगे बढ़ाते हुए जीवित रखना है।
विज्ञापन


सीएम पुष्कर सिंह धामी ने की ये घोषणा
मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न घोषणाएं भी की गईं। जिसमें चामी से मेतली तक मोटर मार्ग का निर्माण, जौलजीबी में स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण, जौलजीबी से वनराजि जनजाति बस्ती गाना गांव-पचकाना-ढुंगातोली तक सड़क का निर्माण, मवानी-दवानी से मणिधामी मोटर मार्ग का निर्माण, बसंतकोट से मुन्नगरधार-उछति-लिलम तक मोटर मार्ग का निर्माण, सिंमगड नदी के दायीं ओर स्थित घटन (नाचनी) बाढ़ सुरक्षा हेतु तटबंध निर्माण की घोषणा, मुनस्यारी बरार गाड़ के बायीं ओर खेत भराड़ गांव में बाढ़ सुरक्षा हेतु तटबंध निर्माण, एलोपैथिक चिकित्सालय तेजम का उच्चीकरण, मल्लधार से मडलकिया तक मोटर मार्ग का निर्माण, बलमरा से बसोरा-सल्याडी मोटर मार्ग का निर्माण, नोला पब्लिक स्कूल जुम्मा को अनुदान सूची में सामिल किए जाने, जौलजीबी में बुनकर भवन का निर्माण, एलोपैथिक चिकित्सालय बरम हेतु कार्रवाई करने, स्थानीय लोगों की सहमति पर मुनस्यारी को नगर पंचायत बनाए जाने और ग्राम पंचायत पांगला में स्वास्थ्य केंद्र खोले जाने हेतु कार्रवाई किए जाने के साथ ही जौलजीबी मेले के आयोजन हेतु पाचं लाख रुपये देने की घोषणा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरलीकरण, समाधान और निपटारा सरकार के मूल मंत्र : सीएम
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकारी के तीन मूल मंत्र हैं, सरलीकरण, समाधान और निपटारा।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उत्तराखंड से विशेष लगाव है। आपदा के दौरान पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह प्रदेश के हालात की पल-पल अपडेट लेते रहे और रिपोर्ट भी मांगी। सीएम रविवार को शक्तिफार्म के टैगोर नगर मैदान में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने 68 करोड़ 68 लाख 68 हजार रुपये के विकास कार्यों की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

साथ ही विधायक सौरभ बहुगुणा की मांग पर शक्तिफार्म में बंग भवन, अल्पसंख्यकों के लिए अल्पसंख्यक विकास भवन, जनजाति समुदाय के लिए थारु विकास भवन, अनुसूचित जाति के लिए आंबेडकर भवन बनाने की घोषणा की। सीएम ने कहा कि सितारगंज चीनी मिल के संचालन के लिए जितने भी बजट की जरूरत होगी, सरकार देगी। उधर जौलजीबी मेला का उद्घाटन करने के बाद सीएम ने कहा कि मेले को और अधिक विकसित एवं सुविधायुक्त किया जाएगा। सीएम ने जौलजीबी मेले के लिए पांच लाख रुपये देने सहित अन्य घोषणाएं भी कीं।  मुख्यमंत्री ने कहा कि जौलजीबी मेला भारत-नेपाल के मैत्री संबंधों को एक करने का कार्य करता है। यह मेला हमारी सांस्कृतिक धरोहर है। 


सरलता से नए समूह का पंजीकरण होगा
 सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि नए स्वयं सहायता समूह भी बनाए जाएंगे। इसके लिए उन्होंने जिले के प्रभारी मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद से नए समूहों के लिए पंजीकरण की व्यवस्था करने की बात कही। इससे पूर्व धामी प्रगति स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ब्याज रहित ऋण भी बांटा। सीएम ने 24.9 करोड़ की लागत से निर्मित सिरसा सड़क, 4.90 करोड़ की लागत से बनी सिडकुल-चोरगलिया सड़क एवं राइंका बिज्टी में 18 लाख से निर्मित दो कक्षाकक्षों का लोकार्पण किया। पेयजल योजना से 11.77 करोड़, लोनिवि की 9.60 करोड़, पेयजल संसाधान विकास एवं निर्माण निगम के 4.92 करोड़ एवं चिकित्सा स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग की करीब पांच करोड़ की योजनाओं समेत 31 करोड़ 96 लाख 29 हजार की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed