फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : chain robbed from old woman, accused mother and minor daughter arrested

देहरादून : दिनदहाड़े घर में घुसकर वृद्धा से चेन लूटी, आरोपी मां और नाबालिग बेटी गिरफ्तार

Sat, 29 May 2021 03:03 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 29 May 2021 03:03 PM IST
सार

शोएव अहमद निवासी महेंद्र विहार बल्लूपुर रोड की बुजुर्ग दादी घर के भूतल पर आराम कर रही थीं। जबकि अन्य सदस्य ऊपरी मंजिल में खाना खा रहे थे। इसी दौरान दो महिलाएं घर के अंदर घुसीं और दादी को बातों में उलझाकर उनके गले से चेन खींच कर फरार हो गईं।

विज्ञापन
uttarakhand news : chain robbed from old woman, accused mother and minor daughter arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

महेंद्र विहार बल्लूपुर में दिनदहाड़े घर में घुसकर दो महिलाओं ने एक वृद्धा से चेन लूट ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल सीसीटीवी फुटेज खंगाले और घटना के आधे घंटे के अंदर आरोपी एक महिला और उसकी नाबालिग बेटी को गिरफ्तार कर लूटी हुई चेन बरामद कर ली। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शोएव अहमद निवासी महेंद्र विहार बल्लूपुर रोड की बुजुर्ग दादी घर के भूतल पर आराम कर रही थीं। जबकि अन्य सदस्य ऊपरी मंजिल में खाना खा रहे थे। इसी दौरान दो महिलाएं घर के अंदर घुसीं और दादी को बातों में उलझाकर उनके गले से चेन खींच कर फरार हो गईं।
विज्ञापन


बताया कि कुछ देर बाद दादी ने ऊपर आकर पूरी घटना बताई। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी। कोतवाली कैंट इंस्पेक्टर विद्याभूषण नेगी ने बताया कि सूचना पर चौकी बिंदाल पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। दिनदहाड़े घर में घुसकर चेन लूट की घटना को गंभीरता से लेते हुए वादी के घर के सीसीटीवी फुटेज देखकर महिलाओं के हुलिए के आधार पर उनकी तलाश की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए प्रेमनगर, आईएसबीटी, रेलवे स्टेशन आदि क्षेत्रों में टीमें रवाना की गईं। सूचना के तीस मिनट बाद ही दोनों को रेलवे स्टेशन के पास से चेन के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार महिला ने बताया कि वह भीख मांगने का काम करती है। वह अक्क्सर महेंद्र विहार बल्लूपुर में आती-जाती रहती है। पहले भी वह उस घर में भीख मांगने गई थी। वहां बुजुर्ग महिला हमेशा अकेली बैठी रहती थी और परिवार के सदस्य ऊपर बैठे रहते थे। 


बताया कि मौका देखकर वह अंदर घुसी और वृद्धा को अकेला देखकर उसे बातों में उलझाकर गले से चेन खींच ली। घटना के तीस मिनट बाद ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने कैंट पुलिस की प्रशंसा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed