{"_id":"64dd01ba50c4e816f4058f16","slug":"uttarakhand-news-central-zonal-council-meeting-will-be-held-in-september-now-amit-shah-will-preside-2023-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: सितंबर में होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक, गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अध्यक्षता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: सितंबर में होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक, गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अध्यक्षता
Wed, 16 Aug 2023 10:36 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 16 Aug 2023 10:36 PM IST
सार
पहले यह बैठक 15 जुलाई को निर्धारित थी, लेकिन राज्य में बारिश और आपदा को देखते हुए स्थगित करनी पड़ी।
विज्ञापन
अमित शाह
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य क्षेत्रीय परिषद की 24वीं बैठक सितंबर माह में टिहरी जिले के नरेंद्रनगर में होगी। इसकी अध्यक्षता गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। बैठक में उत्तराखंड समेत चार राज्यों के मुख्यमंत्री 17 एजेंडे पर मंथन करेंगे।
विज्ञापन
पहले यह बैठक 15 जुलाई को निर्धारित थी, लेकिन राज्य में बारिश और आपदा को देखते हुए स्थगित करनी पड़ी। बैठक में उत्तराखंड उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के अलावा इन चारों राज्यों के दो-दो मंत्री और केंद्र और राज्य सरकार के अधिकारी भाग लेंगे। इस बैठक में उत्तराखंड की ओर से दून वैली इको जोन का नोटिफिकेशन रद्द करने और सीमांत क्षेत्र से पलायन और इसके निदान के एजेंडे को चर्चा के लिए रखा जाएगा।
विज्ञापन
Uttarakhand: राजस्व वसूली सिर्फ 10.5 प्रतिशत, सुस्ती पर मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी, अफसरों का कसा
विज्ञापन
सचिव सचिवालय प्रशासन विनोद कुमार सुमन ने बताया कि सितंबर माह में होने वाली बैठक के लिए तैयारियां शुरु कर दी गई है। अभी तिथि तय नहीं है। इस बार स्कूलों में ड्राप आउट होने वाले छात्र, अटल आयुष्मान योजना, गुड गवर्नेंस समेत चार एजेंडे कॉमन है। इन विषयों पर सभी राज्य अपने-अपने कार्य अनुभव की प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा देहरादून-सहारनपुर रेल लाइन पर विचार विमर्श किया जाएगा।