फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Dhami expressed displeasure over the slowness in revenue collection at the district level

Uttarakhand: राजस्व वसूली सिर्फ 10.5 प्रतिशत, सुस्ती पर मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी, अफसरों का कसा

Wed, 16 Aug 2023 02:10 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 16 Aug 2023 02:10 PM IST
सार

बैठक में जानकारी दी गई कि जिलों के स्तर पर पिछले चार महीनों के दौरान सिर्फ 10.5 फीसदी की राजस्व की वसूली हो सकी। वित्तीय वर्ष के दौरान सभी 13 जिलों को 586.5 करोड़ रुपये की वसूली करनी है, लेकिन अभी तक 61 करोड़ ही वसलू हो सके। मुख्यमंत्री ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
CM Dhami expressed displeasure over the slowness in revenue collection at the district level
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिला स्तर पर राजस्व वसूली के मामले में जिलों की सुस्ती पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार व देहरादून के जिलाधिकारियों को राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री राजस्व व खनन विभाग के आय के लक्ष्यों के संबंध में समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने ट्रैकिंग सिस्टम मजबूत करने को कहा।

विज्ञापन


सशक्त उत्तराखंड @2025 के लक्ष्यों के संबंध में हुई इस बैठक में जानकारी दी गई कि जिलों के स्तर पर पिछले चार महीनों के दौरान सिर्फ 10.5 फीसदी की राजस्व की वसूली हो सकी। वित्तीय वर्ष के दौरान सभी 13 जिलों को 586.5 करोड़ रुपये की वसूली करनी है, लेकिन अभी तक 61 करोड़ ही वसलू हो सके। सबसे अधिक वसूली देहरादून जिले में हुई है। मुख्यमंत्री ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बैठक में बताया गया कि जुलाई महीने तक खनन से राज्य सरकार को 205 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है, जबकि वित्तीय वर्ष के दौरान उसका 875 करोड़ का राजस्व कमाने का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री ने राजस्व प्राप्ति के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए अवैध खनन को रोकने के लिए ट्रैकिंग सिस्टम को मजबूत बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अवैध खनन करते हुए कोई पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Bageshwar By-Election: भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास ने किया नामांकन, समर्थन में जनसभा करने पहुंचे सीएम धामी

सभी चिह्नित लॉट चालू किए जाएं

मुख्यमंत्री ने खनन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी चिह्नित खनन लॉट्स सुचारु किए जाएं। इससे वैध तरीके से कार्य होंगे और स्थानीय स्तर पर लोगों को रोजगार भी मिलेगा। उन्होंने खनन विभाग एवं खनन के क्षेत्र में कार्य कर रहे जीएमवीएन, केएमवीएन एवं वन विकास निगम को सभी लॉट संचालित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा, जो लॉट अभी सक्रिय नहीं हैं, उनको सक्रिय करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed