फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News central team will come to Uttarakhand to assess the damage caused by the disaster

Uttarakhand: आपदा से हुए नुकसान का आकलन करने उत्तराखंड आएगी केंद्र की सात सदस्यीय टीम, सरकार भेजेगी प्रस्ताव

Sun, 24 Aug 2025 11:22 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 24 Aug 2025 11:22 AM IST
सार

आपदा से हुए नुकसान का आकलन का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है, जो केंद्र को भेज जाएगा। केंद्र सरकार की ओर से नुकसान का आकलन करने के लिए टीम भी गठित कर दी गई है।

विज्ञापन
Uttarakhand News central team will come to Uttarakhand to assess the damage caused by the disaster
- फोटो : freepik.com प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

प्रदेश में लगातार आ रहीं आपदाओं के नुकसान का आकलन करने के लिए जल्द ही केंद्र सरकार की सात सदस्यीय टीम उत्तराखंड आएगी। दूसरी ओर मुख्य सचिव के निर्देश पर राज्य सरकार भी एक प्रस्ताव केंद्र को भेजेगी।

विज्ञापन


मुख्य सचिव ने सभी विभागों को 25 अगस्त तक नुकसान का आकलन कर प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए हैं। सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन के मुताबिक, आपदा से हुए नुकसान का आकलन का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है, जो केंद्र को भेज जाएगा। केंद्र सरकार की ओर से नुकसान का आकलन करने के लिए टीम भी गठित कर दी गई है। संयुक्त सचिव की अध्यक्षता में गठित टीम आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण करने के बाद आपदा प्रबंधन विभाग, पोस्ट डिजास्टर नीड एसेसमेंट करवाएगी। इसके बाद केंद्र सरकार की ओर से प्रदेश के लिए आर्थिक पैकेज की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन


Uttarkashi: चिंता...फिर मलबा-बोल्डर आने से रुका यमुना नदी का प्रवाह, बनने लगी झील, हाईवे बंद
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र की ओर से गठित टीम में चीफ इंजीनियर, डायरेक्टर, डिप्टी डायरेक्टर आदि अधिकारी शामिल हैं। टीम आपदा प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करने के लिए पहुंचेगी। टीम को धराली, स्यानाचट्टी, पौड़ी, थराली समेत अन्य क्षेत्र में हुए नुकसान के बारे में स्थलीय निरीक्षण के दौरान अवगत कराया जाएगा। कई विभागों ने आपदा में हुए नुकसान की रिपोर्ट दे दी है। बाकी की आने के बाद ही केंद्र को प्रस्ताव भेजा जाएगा। इस प्रस्ताव की हकीकत जांचने के लिए ही यह टीम आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed