फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: Center approves plastic park in Sitarganj

सितारगंज में प्लास्टिक पार्क को केंद्र से मंजूरी, सिडकुल ने पार्क को विकसित करने के लिए शुरू की तैयारियां

Thu, 10 Dec 2020 09:05 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 10 Dec 2020 09:05 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand news:  Center approves plastic park in Sitarganj
प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : यूट्यूब स्क्रीनग्रैब

सितारगंज स्थित सिडकुल में प्रस्तावित प्लास्टिक पार्क को केंद्र सरकार से मंजूरी मिल गई है। इसके बाद उत्तराखंड राज्य औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड (सिडकुल) ने पार्क को विकसित करने की कवायद शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पार्क विकसित होने के बाद प्लास्टिक सामान बनाने वाले उद्योगों को स्थापित किया जाएगा। ज्ञात हो कि प्लास्टिक पार्क की कवायद को लेकर अमर उजाला ने सात अक्तूबर को ‘सितारगंज में बनेगा प्लास्टिक पार्क, खुलेंगे रोजगार के द्वार’ शीर्षक से खबर ब्रेक की थी।
विज्ञापन


रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय की ओर से देश में दस प्लास्टिक पार्क बनाए जाने हैं। प्लास्टिक पार्क को उत्तराखंड में लाने के लिए सरकार के साथ ही सिडकुल के अधिकारियों ने पुरजोर कोशिश की थी। इसके लिए सिडकुल सितारगंज में 40 एकड़ जमीन को चिह्नित किया गया था। सिडकुल ने प्लास्टिक पार्क की रूपरेखा तैयार करने के साथ ही डीपीआर को मंजूरी के लिए मंत्रालय को भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रालय की ओर से डीपीआर को मंजूरी मिल गई है। अब सिडकुल की ओर से पार्क को विकसित करने के लिए योजना तैयार की जा रही है। इसके तहत पार्क में औद्योगिक क्षेत्र के साथ ही सड़क, पार्किंग, ट्रीटमेंट प्लांट सहित अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

पार्क विकसित होने के बाद वहां आटोमोबाइल, टेली कम्युनिकेशन, घरेलू उपयोग में आने वाले सामान का निर्माण करने वाले उद्योगों को स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा पार्क में उद्योगों को डिजाइन और टेस्टिंग में मदद के लिए सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ प्लास्टिक इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी का सेटअप भी लगाया जाएगा। 


प्लास्टिक पार्क को लेकर सिडकुल की ओर से भेजी गई 67 करोड़ रुपये की डीपीआर को केंद्र सरकार से मंजूरी मिल गई है और इसका पत्र आ चुका है। पार्क विकसित करने में आधा निवेश केंद्र और आधा निवेश राज्य सरकार करेगा। पार्क विकसित करने के लिए कार्यदायी संस्था का चयन का मामला इसी महीने होने वाली सिडकुल की बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। - पीसी दुम्का, जीएम, सिडकुल 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed