फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Car Fell Into Ditch in Kotdwar, Two Boys Died and one Injured

कोटद्वार: घूमने जा रहे तीन युवकों की कार खाई में गिरी, दो की मौत, एक घायल

Tue, 29 Jun 2021 10:07 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 29 Jun 2021 10:07 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand News: Car Fell Into Ditch in Kotdwar, Two Boys Died and one Injured
खाई में गिरी कार - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

मंगलवार देर शाम कोटद्वार-रामणी पुलिंडा मार्ग पर एक कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को कोटद्वार बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। तीनों मंगलवार शाम कार से घूमने के लिए रामणी की ओर निकले थे। 
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस ने बताया कि शाम करीब पांच बजे एक कार के रामणी-पुलिंडा मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी क्षेत्रवासियों ने दी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और पुलिस फोर्स को मौके पर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्व पुलिस भी मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया गया। गहरी खाई होने के कारण दोनों शव बड़ी मुश्किल से बाहर निकाले गए। राजस्व निरीक्षक हर्षबर्धन नौटियाल ने बताया कि कोटद्वार से करीब 12 किलोमीटर दूर गौजट्टा के पास कार करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिरी थी। हादसे में विनोद ध्यानी (41) पुत्र शिवानंद ध्यानी, वीरेंद्र सिंह नेगी उर्फ विनोद (42) पुत्र विशन सिंह नेगी की मौके पर ही मौत हो गई।

कार चला रहा उनका साथी युवक धीरज मोहन डबराल (42) पुत्र कुलानंद डबराल गंभीर रूप से घायल है। कार में तीन लोग ही सवार थे। 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से घायल युवक को बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों युवक कोटद्वार के शिब्बूनगर तड़ियाल चौक के निवासी हैं। तीनों दोस्त शाम को कार से घूमने के लिए रामणी पुलिंडा की ओर जा रहे थे। 

नेलांग बॉर्डर रोड डंपर दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत

भारत-चीन सीमा जाने वाली नेलांग बॉर्डर रोड के कैंची बैंड पर डंपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चालक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया।   एसडीआरएफ के जिला प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार शाम को लगभग साढ़े पांच बजे करीब एक डंपर चीन सीमा क्षेत्र से नीचे की ओर आ रहा था, जो एक सड़क से दूसरी सड़क के कैंची बैंड पर आ गिरा।

चालक भूपेंद्र सिंह चौहान (35) पुत्र मैदान सिंह निवासी ग्राम खंयासणी दोनाली मोरी की छिटक कर जाड़ गंगा नदी किनारे गिरने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य राजू (25) पुत्र राम सिंह निवासी ग्राम हिना घायल हो गया। घटना की सूचना पर एसडीआरएफ के जवानों ने आईटीबीपी 35वीं वाहिनी के जवानों के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed