फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news Camps will be set up for farmer registration now share determination will be done in Khatauni

Uttarakhand: फार्मर रजिस्ट्री के लिए लगेंगे कैंप, अब खताैनी में होगा अंश निर्धारण, बनाई जाएगी यूनिक आईडी

Mon, 05 Jan 2026 10:52 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 05 Jan 2026 10:52 AM IST
सार

राजस्व विभाग अब अंश निर्धारण खतौनी बनाने को लेकर कवायद शुरू किया है। इसमें प्रत्येक खातेदार, सहखातेदार के अंश का भी उल्लेख होगा। प्रत्येक खातेदार, सहखातेदार के हिस्से का उल्लेख होगा और यूनिक आईडी बनेगी।

विज्ञापन
Uttarakhand news Camps will be set up for farmer registration now share determination will be done in Khatauni
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

राजस्व परिषद ने जिला प्रशासन को हर गांव में फार्मर रजिस्ट्री बनाने का काम शुरू करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा कैंप लगाने के लिए राजस्व परिषद के माध्यम से राशि भी दी जाएगी। राजस्व विभाग के अधिकारियों के अनुसार, प्रत्येक शिविर के लिए पंद्रह हजार की राशि दी जाएगी।

विज्ञापन

दरअसल, अभी लोगों को जो खतौनी मिलती है, उसमें उनका अंश कितना है? उसका उल्लेख नहीं होता है। राजस्व विभाग अब अंश निर्धारण खतौनी बनाने को लेकर कवायद शुरू किया है। इसमें प्रत्येक खातेदार, सहखातेदार के अंश का भी उल्लेख होगा। अंश निर्धारण का काम होने के साथ ही आगे फार्मर रजिस्ट्री बनाने की योजना है।

विज्ञापन


जिला प्रशासन के साथ हुई बैठक
इसमें प्रत्येक खातेदार की एक यूनिक आईडी होगी। इसमें किसान का नाम, उसके पास राज्य में जहां भी भूमि होगी, उसका विवरण दर्ज होगा। इसके अलावा उसके पास किसान क्रेडिट कार्ड है या नहीं, उसे किस-किस योजना का लाभ मिल रहा है, इसका भी उल्लेख होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव राजस्व परिषद रंजना राजगुरु कहती हैं कि फार्मर रजिस्ट्री को तैयार करने के लिए जिला प्रशासन के साथ बैठक हो चुकी है। उन्हें कार्य शुरू करने को कहा गया है। इसके तहत राजस्व और कृषि विभाग के माध्यम से गांवों में शिविर लगने हैं। शिविर के माध्यम से किसान मौके पर जानकारी प्राप्त करने के साथ प्रक्रिया पूरी करा सकेंगे।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: मैदान में कोहरा तो पहाड़ में पाला बढ़ाएगा ठंड, मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कब होगी बारिश

समीक्षा को भी शुरू किया गया

राजस्व विभाग की ओर से विभिन्न योजनाओं को गति देने की कोशिश की जा रही है। सचिव रंजना राजगुरु कहती हैं कि खताैनी में अंश निर्धारण का काम चल रहा है, जिसकी हर दिन रिपोर्ट लेने के साथ समीक्षा की जा रही है। सााथ ही फार्मर रजिस्ट्री के लिए हर सप्ताह समीक्षा का लक्ष्य रखा गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed