फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather News Updates Fog in the plains and frost in the mountains will increase the cold

Uttarakhand Weather: मैदान में कोहरा तो पहाड़ में पाला बढ़ाएगा ठंड, मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कब होगी बारिश

Mon, 05 Jan 2026 11:33 AM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 05 Jan 2026 11:33 AM IST
सार

प्रदेश में सूखी ठंड परेशान कर रही है। मैदानी इलाकों में कोहरा छाया है तो वहीं पहाड़ों में पाला। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया है कि कब से बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather News Updates Fog in the plains and frost in the mountains will increase the cold
कोहरा छाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में कोहरा तो पर्वतीय क्षेत्रों में पाला ठंड बढ़ा सकता है। जबकि कुछ मैदानी इलाकों में कोहरा छाए रहने से शीत दिवस जैसी स्थिति रहेगी। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, चम्पावत, पौड़ी जिले में घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया गया।

विज्ञापन


इसके चलते इन जिलों के कुछ हिस्सों में शीत दिवस जैसी स्थिति रहेगी। आने वाले दिनों की बात करें तो प्रदेशभर का मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि छह जनवरी को पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है लेकिन इसके बाद सात से 10 जनवरी तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun: माल्टा महोत्सव में किसान नहीं... विभाग की आय हुई चार गुना, 10 रुपये प्रति किलो खरीदकर 40 में बेचा
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर रविवार के तापमान की बात करें तो देहरादून में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक के साथ 20.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हालांकि पर्वतीय इलाकों में शीतलहर चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

मसूरी में दो दिन से कड़क है मौमस का मिजाज

मसूरी शहर में दो दिन से मौसम का मिजाज कड़क है। तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। रविवार को सुबह हल्की धूप के साथ दिन की शुरुआत हुई है लेकिन दोपहर बाद घने कोहरे ने शहर को आगोश में ले लिया। ठंडी हवाएं चलने से लोग घरों में दुबक गए। अधिकतम तापमान तीन डिग्री तक लुढ़क गया। चौक-चौराहों पर ठंड से बचने के लिए पर्यटक और जरूरी काम से घरों से निकलने वाले लोग अलाव का सहारा लेते दिखाई दिए। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन ने कहा कि शहर में पिछले दो दिनों से ठंड में इजाफा हुआ है। पालिका प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। जगह-जगह अलाव जलाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed