फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news: Cabinet meeting today, these decision can be taken

उत्तराखंड: 4096 करोड़ के अनुपूरक बजट पर कैबिनेट ने लगाई मुहर, विधानसभा सत्र में होगा पेश

Mon, 14 Dec 2020 09:47 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 14 Dec 2020 09:47 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand news: Cabinet meeting today, these decision can be taken
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : AMAR UJALA FILE PHOTO

उत्तराखंड सरकार जारी वित्तीय वर्ष में राजस्व और पूंजीगत जरूरतों को पूरा करने के लिए 4096 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट लाएगी। सोमवार को राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में अनुपूरक बजट के प्रस्ताव पर मुहर लगी। प्रदेश सरकार 21 दिसंबर से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र के दौरान अनुपूरक बजट का प्रस्ताव प्रस्तुत करेगी। 

विज्ञापन


सोमवार शाम को शुरू हुई कैबिनेट बैठक में केवल चार प्रस्तावों पर चर्चा हुई। इनमें वित्त विभाग की ओर से अनुपूरक अनुदान मांगों का प्रस्ताव प्रस्तुत हुआ। कैबिनेट ने चर्चा के बाद प्रस्ताव को विधानसभा के पटल पर रखने का अनुमोदन दिया। साथ ही मुख्यमंत्री को प्रस्ताव में संशोधन को अधिकृत किया।
विज्ञापन



करीब 4096 करोड़ रुपये के अनुपूरक प्रस्ताव में 2068 करोड़ का राजस्व खाते में और 2028 करोड़ का पूंजीगत खाते में प्रावधान किया गया है। इस वित्तीय वर्ष की चूंकि यह पहली अनुपूरक मांगें हैं, इसलिए पिछले वर्षों की तुलना में इसका आकार बड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आमतौर पर यह दो से ढाई हजार के मध्य रहा है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक प्रदेश सरकार ने कोविड के कारण विपरीत परिस्थितियों के चलते राजस्व पर आए भार को साधने के लिए राजस्व व पूंजीगत खर्चों के संतुलित प्रावधान किए हैं।

पीजी कोर्स वाले डाक्टरों को बैंक गारंटी से राहत

प्रदेश सरकार ने पीएमएचएस और दंत संवर्ग के डाक्टरों को पीजी कोर्स करने के लिए बैंक गारंटी से राहत दे दी है। कैबिनेट की पिछली बैठक में इस बैंक गारंटी को एक करोड़ रुपये से घटाकर 50 लाख रुपये कर दिया गया था। लेकिन सोमवार को कैबिनेट बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार, डाक्टरों को अब बैंक गारंटी नहीं देनी होगी।

नर्सों की भर्ती प्राविधिक शिक्षा परिषद भी करेगा
मेडिकल कॉलेजों के लिए नर्सों की भर्ती अब उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद भी करेगी। लेकिन यह व्यवस्था केवल एक साल के लिए होगी। इससे पूर्व कैबिनेट ने स्वास्थ्य विभाग में नर्सों की भर्ती का अधिकार भी उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद को दिया था। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के साथ अब परिषद भी नर्सों की भर्ती करेगी।

यूपीसीएल के वार्षिक लेखे विस पटल पर रखने को मंजूरी
कैबिनेट ने यूपीसीएल के वित्तीय वर्ष 2015-16, 16-17, 17-18 व 18-19 के वार्षिक वित्तीय लेखे के प्रस्ताव को विधानसभा के पटल पर रखने को मंजूरी दी गई। इसके अलावा कैबिनेट ने उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग के अधिसूचित किए गए विनियमों को भी विधानसभा पटल पर रखने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed