फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: BJP will seek answers from MLA Suresh Rathore for case Registered

उत्तराखंड: विधायक सुरेश राठौर से जवाब मांगेंगी भाजपा, मुकदमा दर्ज होने से पार्टी असहज

Sat, 03 Jul 2021 12:55 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 03 Jul 2021 12:55 AM IST
सार

इस मामले में भाजपा पुलिस जांच का इंतजार करेगी। जांच में तथ्य यदि विधायक के खिलाफ जाएंगे, तो पार्टी अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
Uttarakhand News: BJP will seek answers from MLA Suresh Rathore for case Registered
भाजपा - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड भाजपा अपने एक और विधायक सुरेश राठौर को लेकर असहज है। राठौर पर एक महिला ने मुकदमा दर्ज कराया है। पार्टी इस मामले में राठौर से जवाब मांगेगी। पार्टी के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने बताया कि मामला पुराना है और ज्वालापुर के पार्टी विधायक सुरेश राठौर की ओर से महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।

विज्ञापन


इसके बाद महिला ने अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया। प्रदेश महामंत्री के मुताबिक, फिलहाल इस मामले में पार्टी विधायक से  जवाब मांगा जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष इस संबंध में विधायक को निर्देश देंगे।चुनावी साल में पार्टी विधायक पर दर्ज मुकदमे को लेकर भाजपा असहज है। इससे पहले भी पार्टी अपने एक अन्य विधायक को पर मुकदमे को लेकर खासी असहज रही है। उधर, कांग्रेस ने इस मसले पर पार्टी की घेराबंदी शुरू कर दी है। कांग्रेस ने भाजपा के चाल, चरित्र और चेहरे पर सवाल उठाया है।

विज्ञापन

ज्वालापुर विधायक मामले में कांग्रेस ने भाजपा पर बोला हमला

विधायक सुरेश राठौर पर उन्हीं की पार्टी की एक नेत्री की ओर से दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किए जाने की घटना के बाद प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा पर जमकर हमला बोला है। 

प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने इसे शर्मनाक बताते हुए कहा कि भाजपा में थोड़ी सी भी नैतिकता बची है तो वह आरोपी विधायक के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करे। प्रीतम ने कहा कि भाजपा का यह पुराना रिकॉर्ड रहा है कि वह बलात्कार के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय उनको बचाने की पूरी कोशिश करती है।

उन्होंने कहा कि तीन वर्ष पहले भाजपा के संगठन महामंत्री पर उन्हीं के दफ्तर में काम करने वाली पार्टी कार्यकर्ता ने दुराचार का आरोप लगाया, जिसे बीजेपी नेताओं ने सरकार की मदद से रफा दफा करवा दिया।

इसके बाद पिछले वर्ष भाजपा विधायक महेश नेगी के विरुद्ध इसी प्रकार की दुराचार की शिकायत पर आज तक कार्रवाई नहीं हुई। अब हरिद्वार ज्वालापुर विधायक पर न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ है। अब तक बीजेपी ने कोई कार्रवाई नहीं की है और ना ही पुलिस ने। प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी।

आज हरिद्वार में होगा सरकार का पुतला दहन : धस्माना 

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने घटना को शर्मनाक बताते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देशानुसार शनिवार को हरिद्वार में राज्य सरकार का पुतला दहन किया जाएगा। इसके बाद रविवार को प्रदेश के अन्य सभी जिलों में आरोपी विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर राज्य की बीजेपी सरकार का पुतला दहन होगा। 

पूर्व में घटित मामलों से भी सबक नहीं लिया : गरिमा
प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने भाजपा पूर्व में घटित मामलों से भी सबक नहीं ले रही है। दसौनी ने कहा यदि भाजपा ने अपने पूर्व के दोनों नेताओं पर सख्त कार्रवाई की होती तो आज ऐसी खबर फिर नहीं आती। दसौनी ने कहा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा के नेता ही मातृशक्ति की अस्मिता लूटने पर उतारू हैं। लेकिन अब भाजपा के चाल चरित्र चेहरे से नकाब उतर चुका है। दसौनी ने कहा की शुचिता और पारदर्शिता की बात करने वाली पार्टी मन वचन और कर्म से कितनी काली है, यह आज सबके सामने उजागर हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed