फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: BJP will go door to door for 51 percent votes

उत्तराखंड: निकाय और लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति तैयार, 51 फीसदी वोटों के लिए अब घर-घर जाएगी भाजपा

Sun, 11 Dec 2022 04:50 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 11 Dec 2022 04:50 PM IST
सार

2023 में स्थानीय निकाय चुनाव और 2024 में लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर भाजपा नई रणनीति के साथ मैदान में उतरेगी।

विज्ञापन
Uttarakhand News:  BJP will go door to door for 51 percent votes
उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट - फोटो : ट्वीटर

विस्तार

उत्तराखंड में सत्तारूढ़ भाजपा राज्य के 51 फीसदी वोटों को अपने पक्ष में लाने के लिए अब घर-घर जाएगी। इस मिशन के तहत पार्टी के कार्यकर्ता सिर्फ दरवाजा खटखटाने का काम नहीं करेंगे, बल्कि घर-घर जाकर लोगों से उनकी समस्याएं पूछेंगे और उनके समाधान कराने का प्रयास करेंगे। 

विज्ञापन


पार्टी अपने सांगठनिक नेटवर्क को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए पन्ना प्रमुख समितियां बनाने और चुनाव में बूथों तक बनाए गए व्हाट्स एप ग्रुप स्थायी रूप से सक्रिय कर देगी। 2023 में स्थानीय निकाय चुनाव और 2024 में लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर पार्टी नई रणनीति के साथ मैदान में उतरेगी।
विज्ञापन


Roorkee: जीवनदीप एकेडमी के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए सीएम धामी, किया बाल गुरुकुलम का उद्घाटन
विज्ञापन
विज्ञापन


ये निर्णय शनिवार को प्रदेश पार्टी कार्यालय में हुई प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में लिए गए। इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम व सह प्रभारी रेखा वर्मा भी पहुंचे थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी शुरुआती सत्रों में  भाग लिया। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अध्यक्षता की।  प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने संगठन की भावी कार्यक्रमों की जानकारी दी। बैठक में प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र बिष्ट ने मन की बात कार्यक्रम सत्र, एससी मोर्चा अध्यक्ष समीर आर्य ने बस्ती संपर्क अभियान, पूर्व महामंत्री सुरेश भट्ट ने बूथ सशक्तिकरण पर अपने विचार रखे। प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी द्वारा मंच संचालन किया गया । 

दूसरे राज्यों के त्योहार और स्थापना दिवस मनाएगी भाजपा
प्रधानमंत्री के एक भारत श्रेष्ठ भारत के आह्वान के तहत भाजपा उत्तराखंड में निवास कर रहे दूसरे राज्यों नागरिकों से संपर्क साधेगी और उनके राज्यों के स्थापना और त्योहार, उत्सव मनाएगी।

सोशल मीडिया पर तीन भाषाओं में भी लिखेंगे संदेश
इसके तहत पार्टी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता फेसबुक, ट्वीटर और सोशल मीडिया के सभी मंचों पर हिंदी और अंग्रेजी के अलावा दूसरे प्रांत की किसी अन्य क्षेत्रीय भाषा में संदेश लिखेंगे। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का आरोप है कि कांग्रेस ने 60 वर्षों में बोली-भाषा के नाम पर बांटने का काम किया, भाजपा जोड़ने का काम करेगी।

विकास कार्यों से ही आगे बढ़ेंगे
प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा कि पार्टी ने अपने एजेंडे में शामिल राम मंदिर निर्माण, अनुच्छेद 370 समेत कई मुद्दों को पूरा किया। समान नागरिक संहिता पर भी पार्टी आगे बढ़ी है। लेकिन एजेंडे के साथ विकास कार्यों को लेकर ही हमें आगे बढ़ना है। बैठक में सभी प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा प्रदेश प्रभारी, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, जिला सह प्रभारी, प्रवक्ता, मोर्चाओं के अध्यक्षों ने शिरकत की।

जी-20 से उत्तराखंड को मिलेगा वैश्विक मंच
बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद से ऋषिकेश में होने वाले आयोजनों से प्रदेश को अपनी संस्कृति, विचारों एवं सामाजिक पहचान को विदेशों तक पहुंचाने का व्यापक मंच मिलेगा। 

मिशन इलेक्शन में जुटेगी टीम, दिसंबर तक गठन
अगले साल होने वाले स्थानीय निकायों के चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी पूरी ताकत के साथ जुट जाएगी। दिसंबर महीने तक पार्टी की पूरी टीम बन जाएगी। 12 दिसंबर तक जिलों की टीम और 31 दिसंबर तक मंडलों की टीम घोषित हो जाएगी। 

हम प्रदेश में सशक्त बूथ, सशक्त पन्ना प्रमुख अभियान के तहत प्रत्येक वर्ग, जाति समेत सभी लोगों को उनकी योग्यता एवं सक्रियता के आधार पर जोड़ते हुए 51 फीसदी के लक्ष्य की ओर बढेंगे।
- महेंद्र भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed