फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news: BJP National President Jp Nadda Dehradun Visit postponed

उत्तराखंड: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा का दून दौरा टला, अब इस महीने के आखिर में आने की संभावना

Tue, 06 Jul 2021 10:15 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 06 Jul 2021 10:15 PM IST
सार

प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का दौरा स्थगित होने की पुष्टि की है। उन्हें 10 जुलाई से दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आना था।

विज्ञापन
Uttarakhand news: BJP National President Jp Nadda Dehradun Visit postponed
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : Twitter : @JPNadda

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जेपी नड्डा का देहरादून दौरा टल गया है। वह 10 जुलाई से दो दिवसीय दौरे पर आ रहे थे। इस दौरान उन्हें प्रदेश संगठन बैठकों में शामिल होना था।

विज्ञापन


उत्तराखंड: विधानसभा चुनाव का रोडमैप तैयार, पन्ना प्रमुखों से लेकर प्रधानमंत्री तक की जिम्मेदारी तय
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का दौरा स्थगित होने की पुष्टि की है। पार्टी के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार के मुताबिक, पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे की तैयारी लगभग कर ली थी। लेकिन तय कार्यक्रम के दौरान उनकी व्यस्तता के चलते दौरा स्थगित हो गया। उन्होंने बताया कि अब राष्ट्रीय अध्यक्ष इस माह के आखिरी हफ्ते में देहरादून आ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

राहत की खबर : उत्तराखंड में जल्द सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल, मुख्यमंत्री ने दिए संकेत

मंत्रियों, विधायकों, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से होना था संवाद
राष्ट्रीय अध्यक्ष दो दिवसीय दौरे में मंत्रियों, विधायकों, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों व पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद का कार्यक्रम था। कोविड मानकों का पालन करते हुए कुछ बैठकें वर्चुअल करने पर भी विचार हो रहा था।

चुनावी रोडमैप का होना था आगाज
प्रदेश भाजपा ने रामनगर में हुए चिंतन शिविर में विधानसभा चुनाव को लेकर रोडमैप तैयार किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष का इस चुनावी रोडमैप का आगाज करने का कार्यक्रम था। इसकी शुरुआत पार्टी जिला व मंडल कार्यसमितियों की बैठकों से होनी तय थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed