फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Ban on transfers of Minister Premchand Agarwal one more department

Uttarakhand: मंत्री प्रेमचंद के एक और विभाग में तबादलों पर रोक, 40 कर्मचारियों को किया था इधर से उधर

Thu, 20 Oct 2022 11:23 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 20 Oct 2022 11:23 PM IST
सार

बृहस्पतिवार को राज्य कर आयुक्त डॉ.अहमद इकबाल ने तबादलों को स्थगित करने के आदेश जारी कर दिए। राज्य कर सेवा संघ की ओर से ऑफलाइन तबादला प्रक्रिया का विरोध किया जा रहा है।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Ban on transfers of Minister Premchand Agarwal one more department
मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के एक और विभाग में कर्मचारियों के तबादलों पर रोक लगा दी गई है। राज्य कर विभाग में दो दिन पहले ही 40 कर्मचारियों के तबादले का आदेश जारी हुआ था। राज्य कर विभाग में 18 अक्तूबर 2022 को जोनल और संभागीय कार्यालय में कार्यरत 40 कर्मचारियों का तबादला कर दिया गया था।

विज्ञापन


Uttarakhand: दिवाली पर 35 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को एक-एक हजार रुपये प्रोत्साहन राशि का तोहफा
विज्ञापन


इसमें प्रधान सहायक, वैयक्तिक सहायक, वरिष्ठ सहायक, कनिष्ठ सहायकों का तबादला किया गया, लेकिन बृहस्पतिवार को राज्य कर आयुक्त डॉ.अहमद इकबाल ने तबादलों को स्थगित करने के आदेश जारी कर दिए। राज्य कर सेवा संघ की ओर से ऑफलाइन तबादला प्रक्रिया का विरोध किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बावजूद विभाग ने कर्मचारियों के तबादले आदेश जारी कर दिए। संघ का कहना है कि चार साल से विभाग में कर्मचारियों के तबादलों के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाई जा रही है। इस प्रक्रिया के लिए विभाग को राष्ट्रीय स्तर पर अवार्ड मिला है, लेकिन इस बार ऑफलाइन प्रक्रिया से कर्मचारियों के तबादले किए गए, जिसमें पात्रता के मानकों को दरकिनार किया गया है।

शहरी विकास विभाग में भी रोके गए थे तबादले
पिछले माह शहरी विकास विभाग में मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के अनुमोदन पर कर्मचारियों के तबादले किए गए थे। इन आदेशों पर मुख्यमंत्री ने रोक लगा दी थी। रोक के बाद शहरी विकास विभाग में अब तक तबादले नहीं हो पाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed