फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Attempt of cyber attack on military police station APK file messages related to Pakistan sent

Uttarakhand: मिलिट्री पुलिस स्टेशन पर साइबर हमले की कोशिश, एपीके फाइल और पाकिस्तान से जुड़े संदेश भेजे

Fri, 16 May 2025 02:30 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 16 May 2025 02:30 AM IST
सार

मिलिट्री पुलिस कंट्रोल रूम (एमपीसीआर) में चार और पांच मई को संदिग्ध मैसेज आए थे। इसमें यूनिट की सुरक्षा से संबंधित जानकारी हासिल करने की कोशिश की गई। दोनों दिन अलग-अलग नंबरों से मैसेज आए।

विज्ञापन
Uttarakhand News Attempt of cyber attack on military police station APK file messages related to Pakistan sent
- फोटो : freepik.com(प्रतीकात्मक)

विस्तार

देहरादून के क्लेमेंटटाउन थानाक्षेत्र स्थित मिलिट्री पुलिस स्टेशन पर साइबर हमले का प्रयास हुआ है। साइबर अपराधियों ने मिलिट्री पुलिस कंट्रोल रूम में एपीके फाइल और पाकिस्तान से जुड़े कई संदिग्ध मैसेज भेजे हैं। सेना की ओर से इस संबंध में साइबर अपराध थाने में शिकायत दी गई है। क्लेमेंटटाउन थाना पुलिस ने 14 मई को मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मिलिट्री पुलिस की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया कि, मिलिट्री पुलिस कंट्रोल रूम (एमपीसीआर) में चार और पांच मई को संदिग्ध मैसेज आए थे। इसमें यूनिट की सुरक्षा से संबंधित जानकारी हासिल करने की कोशिश की गई। दोनों दिन अलग-अलग नंबरों से मैसेज आए।
विज्ञापन


पहले दिन भारत-पाकिस्तान का नाम जोड़ते हुए कुछ अधूरा संदेश और एपीके फाइल भेजी थी। दूसरे दिन नई एसओपी और पॉलिसी मई-2025 के नाम से एपीके फाइल भेजी गई। हालांकि फाइल को डाउनलोड नहीं किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Mahal Singh Murder: कनाडा में महल सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी हरजीत सिंह काला का अंत, गोली मारकर हत्या

फाइल डाउनलोड कर इंस्टॉल की गई होती तो सिस्टम हैक हो सकता था। सेना की ओर से इसे साइबर हमले की कोशिश करार देते हुए पुलिस में शिकायत की गई है। क्लेमेंटटाउन थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि साइबर अपराध थाने से मिली रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उन मोबाइल नंबरों की भी जांच की जा रही है, जिनका उपयोग संदेश भेजने के लिए किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed