फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Mahal Singh Murder: accused Harjeet Singh Kala was shot dead in Canada

Mahal Singh Murder: कनाडा में महल सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी हरजीत सिंह काला का अंत, गोली मारकर हत्या

Thu, 15 May 2025 05:03 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 15 May 2025 05:03 PM IST
सार

महल सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी हरजीत सिंह काला की शूटरों ने कनाडा के शहर ब्रैम्पटन में गोली मारकर हत्या कर दी है। हत्या के वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। हालांकि हरजीत सिंह की हत्या की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
Mahal Singh Murder: accused Harjeet Singh Kala was shot dead in Canada
आरोपी हरजीत सिंह काला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महल सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी हरजीत सिंह काला की शूटरों ने कनाडा के शहर ब्रैम्पटन में गोली मारकर हत्या कर दी है। हरजीत की हत्या के वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। हालांकि हरजीत सिंह की हत्या की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। उसके खिलाफ काशीपुर कोतवाली में विभिन्न धाराओं में केस दर्ज था और इनाम भी घोषित था।

विज्ञापन

महल सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी हरजीत सिंह उर्फ काला (50) की कनाडा के ओंटारियो प्रांत के एक शहर ब्रैम्पटन में शूटरों ने गोली मार कर हत्या कर दी है। सोशल मीडिया पर उसकी हत्या का वीडियो वायरल है। जिसमें बताया जा रहा है कि शूटरों ने हाउस ऑफिस के पास हरजीत को गोली मारी है। पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है। वह अपने पीछे माता, पत्नी, एक बेटा और एक बेटी को छोड़ गया है। आरोपी पर काशीपुर कोतवाली में यूएपीए, 386, 302 आदि में मुकदमें दर्ज थे। उस पर इनाम भी घोषित था। बृहस्पतिवार को कई सोशल मीडिया अकाउंट्स पर हरजीत सिंह काला की गोली मारकर हत्या की पोस्ट वायरल है।

विज्ञापन


बता दें कि काशीपुर में 13 अक्तूबर 2022 को कुंडेश्वरी पुलिस चौकी क्षेत्र के जुड़का नंबर दो में स्टोन क्रशर मालिक महल सिंह की घर में अखबार पढ़ते समय हत्या कर दी गई थी। दिनदहाड़े बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें गोली मारी थी। भतीजे कर्मपाल सिंह ने ग्राम जुड़का गुलजारपुर के रहने वाले एनआरआई हरजीत सिंह उर्फ काला पर शक जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। जोकि लंबे समय से कनाडा में रह रहा था। महल सिंह हत्याकांड के सभी दस आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने मामले में खुलासा करते हुए बताया था कि महल सिंह की हत्या की साजिश सात समंदर पार कनाडा में बैठे हरजीत काला ने रची थी। इस हत्या की साजिश को सिद्धू मूसेवाला की हत्या की तरह की गई थी। हत्या का उद्देश्य स्टोन क्रशर था। इस हत्याकांड को अंजाम देने के लिए दो शूटर बाहर से बुलाए गए थे। जिन्होंने पन्नू के साथ मिलकर घर की रेकी की। उसके बाद 13 अक्तूबर को शूटरों ने महल सिंह को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टोन क्रशर के लिए की थी हत्या
हरजीत काला महल सिंह के स्टोन क्रशर में पार्टनरशिप चाहता था। लेकिन महल सिंह ने हरजीत काला के साथ पार्टनरशिप करने से मना कर दिया था। जिसके बाद हरजीत काला ने खुद अपना स्टोन क्रशर शुरू करने के लिए भारत में अपने राइट हैंड पन्नू को जिम्मेदारी सौंपी। पन्नू भी जल्द पैसे कमाने की लालच में था। इसी लिए जब हरजीत काला का पन्नू को यह ऑफर मिला तो उसकी महत्वाकांक्षाएं और बढ़ने लगीं। इसके चलते वह स्टोन क्रशर खोलने के लिए जमीन तलाशने लगा। लेकिन महल सिंह यहां फिर उनके आड़े आ गया और उसने इनकी स्टोन क्रशर की कार्रवाई पर अड़ंगे लगाने शुरू कर दिए। जिस वजह से हरजीत काला और पन्नू अपना स्टोन क्रशर शुरू नहीं कर पा रहे थे। इसके बाद कनाडा में रह रहे हरजीत काला ने महल सिंह की हत्या की साजिश रची।

सोशल मीडिया से हरजीत सिंह काला की हत्या की जानकारी सामने आई है। इस मामले में एनआईए से जानकारी ली जाएगी। अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। - मणिकांत मिश्रा, एसएसपी, ऊधमसिंह नगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed