फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news Army Intelligence caught fake army man living in Roorkee for eight months

Roorkee: आर्मी इंटेलीजेंस ने रुड़की से दबोचा फर्जी सैन्यकर्मी, गांव में देता था सेना की ट्रेनिंग

Wed, 31 Jan 2024 09:12 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 31 Jan 2024 09:12 PM IST
सार

रुड़की के आर्मी इंटेलीजेंस ने बुधवार शाम एक युवक को एमएच तिराहे से पकड़ लिया। सेना को शिकायत मिली थी कि आरोपी खुद को सैन्यकर्मी बताकर इंस्टाग्राम पर फोटो और वीडियो अपलोड कर रहा है।

विज्ञापन
Uttarakhand news Army Intelligence caught fake army man living in Roorkee for eight months
फर्जी सैन्यकर्मी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आर्मी इंटेलीजेंस ने रुड़की से एक फर्जी सैन्यकर्मी को पकड़ा है। सेना ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने आरोपी से सेना की वर्दी समेत अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। साथ ही आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, रुड़की के आर्मी इंटेलीजेंस ने बुधवार शाम एक युवक को एमएच तिराहे से पकड़ लिया। सेना को शिकायत मिली थी कि आरोपी खुद को सैन्यकर्मी बताकर इंस्टाग्राम पर फोटो और वीडियो अपलोड कर रहा है। साथ ही उसने अपने परिजनों और दोस्तों को भी यह बता रखी थी कि वह सेना में भर्ती हो गया है। उसकी वर्तमान तैनाती रुड़की में है। सेना की टीम आरोपी को पकड़कर सिविल लाइंस कोतवाली पहुंची।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह आठ महीने से रुड़की के गणेशपुर में किराए पर कमरा लेकर रह रहा था। पुलिस ने उसके कमरे से सेना की वर्दी समेत अन्य दस्तावेज भी बरामद किए हैं। साथ ही उसके मोबाइल काे कब्जे में लेकर जांच की। इसमें पता चला कि इंस्टाग्राम पर उसने अपनी कई वीडियो और फोटो सेना की वर्दी में अपलोड कर रखी हैं। पुलिस आरोपी के मोबाइल नंबरों की भी बारीकी से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Roorkee: हरिद्वार बाईपास पर हादसा, कोहरे में भिड़े कार समेत पांच वाहन, मची चीख पुकार

कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि मनमोहन यादव (22) निवासी गांव देहना थाना अल्लाहगंज जिला शाहजहांपुर यूपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। युवक से गहनता से पूछताछ की जा रही है। उसके संपर्क में कौन-कौन थे, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं, स्थानीय एलआईयू की टीम ने भी आरोपी युवक से पूछताछ की।

गांव में देता था सेना की ट्रेनिंग
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने गांव के युवाओं को भी सेना में भर्ती होना बता रखा था। वह रुड़की से जब घर जाता तो युवाओं को सेना की ट्रेनिंग देता था। बताया जा रहा है कि युवा मनमोहन से बहुत प्रेरित थे और उससे ट्रेनिंग लेने के लिए बड़ी संख्या में आते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed