फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : anil baluni statement on uttarahand cm change

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री बदले जाने पर बोले सांसद अनिल बलूनी, कहा- जो गोल के करीब होता है, दूसरा उसको पास देता है

Mon, 22 Mar 2021 10:52 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 22 Mar 2021 10:52 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand news : anil baluni statement on uttarahand cm change
राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री बदले जाने पर भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी व राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि भाजपा में जो गोल करने की करीब होता है, उसे दूसरा व्यक्ति पास देता है। इससे जिसने पास दिया है, उसका कद छोटा नहीं होता। उस व्यक्ति का महत्व भी उतना ही होता है।

विज्ञापन


बलूनी रविवार को तीर्थनगरी हरिद्वार गंगा स्नान के लिए पहुंचे थे। इस दौरान मीडियाकर्मियों के सवाल के जवाब में उन्होंने यह बात कही। प्रदेश में मुख्यमंत्री बदले जाने से जुड़े प्रश्न पर उन्होंने कहा कि भाजपा में व्यक्ति को देखकर निर्णय नहीं होते।
विज्ञापन


हमारे यहां सामूहिकता को देखकर निर्णय होते हैं। जो गोल करने के करीब होता है, उसे दूसरा आदमी पास देता है। इससे जिसने पास दिया, उसका कद छोटा नहीं होता है। उसका महत्व भी उतना ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोनाकाल में कुंभ सबके लिए खोले जाने के मुख्यमंत्री के बयान से जुड़े प्रश्न पर बलूनी ने कहा कि कोई भी मुख्यमंत्री अपनी मर्जी से नहीं बोलता है। दोनों मुख्यमंत्री तब की परिस्थितियों के हिसाब से बोले। ये मुख्यमंत्री अपने आप नहीं बोले। वे साइंटिफिकली बोले।

जो वायरोलॉजी के विशेषज्ञ हैं, उनकी समय-समय पर राय आती है। उनके अनुसार, निर्णय लिए जाते हैं। जब संक्त्रस्मण का फैलाव ज्यादा होता है तो दूसरा निर्णय होता है, जब कम होता है अलग निर्णय होता है। जींस को लेकर मुख्यमंत्री के विवादित बयान पर बलूनी ने कहा कि जब तीरथ जी अपने बयानों को स्पष्ट कर चुके हैं तो इस विषय को बंद कर दिया जाना चाहिए।


2022 के चुनाव को लेकर सरकार के खिलाफ सत्तारोधी रुझान के सवाल पर बलूनी ने कहा कि हमारी सरकार का पिछले चार साल का कार्यकाल जीरो टॉलरेंस और भ्रष्टाचार उनमूलन के लिए याद किया जाएगा। सरकार का जो आने वाला कार्यकाल है, उसके लिए हम सबकी शुभकामना। हम सब के प्रयास उत्तराखंड के विकास के लिए रहेंगे। उत्तराखंड में भाजपा पुन: आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed