फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Anil Baluni lay foundation stone of Planetarium and Museum in pauri before Lok sabha election

Uttarakhand: लोकसभा चुनाव से पहले अनिल बलूनी की सौगात, पौड़ी में किया तारामंडल और संग्राहलय का शिलान्यास

Fri, 15 Mar 2024 01:57 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 15 Mar 2024 01:57 PM IST
सार

Uttarakhand News: पौड़ी में जल्द ही तारामंडल व पर्वतीय संग्रहालय बनकर तैयार होगा। यह दुनिया के खगोल प्रेमियों के लिए बड़ा आकर्षण का केंद्र रहेगा।

विज्ञापन
Uttarakhand News Anil Baluni lay foundation stone of Planetarium and Museum in pauri before Lok sabha election
तारामंडल और संग्राहलय का शिलान्यास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला मुख्यालय पौड़ी में राज्यसभा के सांसद व गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने आज तारामंडल और माउंटेन म्यूजियम का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि यह तारामंडल और माउंटेन म्यूजियम देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत को समर्पित है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा पौड़ी में जल्द ही तारामंडल व पर्वतीय संग्रहालय बनकर तैयार होगा। यह दुनिया के खगोल प्रेमियों के लिए बड़ा आकर्षण का केंद्र रहेगा। साथ ही यह इस क्षेत्र की आर्थिकी व विकास यात्रा का अहम पड़ाव भी साबित होगा। कहा कि पार्टी व पीएम ने जिस विश्वास के साथ मुझे प्रत्याशी घोषित किया है, उस विश्वास के साथ जनता के बीच आया हूं। छोटे से गांव के युवा को राज्यसभा भेजा  व लोकसभा का टिकट दिया। यह मेरे लिए गौरव का क्षण है। देश के शीर्ष पदों पर देवभूमि की अनेक सपूत अहम दायित्व निभा रहे हैं।
विज्ञापन


LokSabha Election: टिहरी सीट भाजपा आठ बार जीती जरूर, मगर कांग्रेस की जड़ों की नहीं हिला पाई, ऐसा रहा है इतिहास

विज्ञापन
विज्ञापन

Uttarakhand News Anil Baluni lay foundation stone of Planetarium and Museum in pauri before Lok sabha election

पांचों सीटों पर प्रचंड बहुमत से हासिल करेंगे जीत

कहा कि आने वाला दशक उत्तराखंड का होगा। गढ़वाल सीट के साथ ही प्रदेश की पांचो सीटों पर प्रचंड बहुमत से जीत हासिल होगी। जीतने के बाद विकास की गंगा बहाने की जिम्मेदारी मेरी और पांच लाख से बड़े अंतर से जिताने का दायित्व कार्यकर्ताओं व जनता पर है। कहा कि विपक्ष पूरी तरह हताश है वह विजन विहीन और नैतिक आधार विहीन राजनीति कर रही है। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा तारामंडल व पर्वतीय संग्रहालय पौड़ी के विकास में नया आयाम साबित होगा। इससे यहां पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

जो यहां की आर्थिकी को मजबूत बनाएगा। कार्यक्रम में विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी,  विधायक कर्णप्रयाग अनिल नौटियाल, रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी, थराली विधायक भोपाल राम, देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा आशा नौटियाल, जिला अध्यक्ष पौड़ी सुषमा रावत सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed