फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Anganwadi Workers will do protest again after Cabinet Meeting

उत्तराखंड: सरकार के खिलाफ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता खोलेंगी मोर्च, अगली कैबिनेट का इंतजार

Thu, 07 Oct 2021 12:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 07 Oct 2021 12:00 AM IST
सार

सीटू से संबद्ध आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सेविका कर्मचारी यूनियन सहित सात संगठनों ने 12 अक्तूबर तक मांगों पर सकारात्मक रुख नहीं अपनाए जाने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Anganwadi Workers will do protest again after Cabinet Meeting
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

मानदेय बढ़ोतरी सहित विभिन्न मांगों को लेकर लंबे समय से लड़ाई लड़ रहे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संगठन सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने को तैयार हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अगली कैबिनेट बैठक में सरकार के रुख का इंतजार कर रही हैं। 

विज्ञापन


सीटू से संबद्ध आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सेविका कर्मचारी यूनियन सहित सात संगठनों ने 12 अक्तूबर तक मांगों पर सकारात्मक रुख नहीं अपनाए जाने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। इस बाबत यूनियन की कोषाध्यक्ष लक्ष्मी पंत व जानकी चौहान ने पत्र निदेशक को सौंपा है। लक्ष्मी पंत ने बताया कि पूर्व में मंत्री के साथ हुई बैठक में उनकी ओर से मांगों को लेकर आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित को निर्देशित किए जाने की बात कही गई थी। अब उन्हें कैबिनेट बैठक का इंतजार है। दूसरी ओर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सेविका मिनी कर्मचारी संगठन ने कुछ जगहों पर कार्य बहिष्कार शुरु कर दिया है। इसके चलते कई जगहों पर राशन वितरण ठप है। 
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री से हमारी वार्ता हुई है। कैबिनेट बैठक में हमारी मांगें रखने का आश्वासन मिला है। कैबिनेट मंत्री ने हमसे समय मांगा है और हम इसका पूरा ध्यान रख रहे हैं। हम 12 अक्तूबर तक इंतजार कर रहे हैं। अगर फिर भी हमारी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो सभी संगठन एकजुट होकर कार्य बहिष्कार करेंगे। हमारे हित में फैसला नहीं लिया गया तो कार्य बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 - ज्योतिका पांडे, जिला अध्यक्ष, सीटू से संबद्ध आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सेविका कर्मचारी यूनियन

कैबिनेट मंत्री की ओर से हर बार आश्वासन दिया जा रहा है। मामला आश्वासन से आगे बढ़ा ही नहीं। इसलिए कार्य बहिष्कार किया जा रहा है। सरकार का रुख आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों को लेकर गंभीर नहीं है। अन्यथा इतने समय से हमारे हित में फैसला लिया जाता। अब हमारे पास कार्य बहिष्कार ही एकमात्र तरीका है।
- रेखा नेगी, प्रदेश अध्यक्ष, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सेविका मिनी कर्मचारी संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed