फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : after seeing accident figures of this year transport department officials is in tension

उत्तराखंड : इस साल हादसों के आंकड़े आए तो परिवहन विभाग के अधिकारियों में मचा हड़कंप

Mon, 12 Apr 2021 01:07 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal आफताब अजमत, अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 12 Apr 2021 01:07 PM IST
सार

  • सड़क सुरक्षा नोडल अधिकारी ने दिए सख्ती बरतने के आदेश
  • दून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल में सबसे ज्यादा हादसे व मौतें
  • बागेश्वर ऐसा जिला, जहां 2020 में कोई हादसा नहीं और न ही इस साल अब तक कोई एक्सीडेंट

विज्ञापन
uttarakhand news : after seeing accident figures of this year transport department officials is in tension
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

प्रदेश में सड़क हादसों में जबर्दस्त तेजी देखने को मिली है। परिवहन विभाग के सामने 2020 की तुलना में इस साल तीन माह के आंकड़े आए तो हड़कंप मच गया। चिंता इस बात की है कि अगर हादसों की यही रफ्तार रही तो साल बीतने तक इनकी संख्या हजार पार कर जाएगी। लिहाजा, विभाग ने इसके लिए नए सिरे से सख्ती बरतने के आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन


कोविड काल में सड़कों की मरम्मत कम होना कहें या सड़क सुरक्षा के उपायों की कमी। प्रदेश में इस साल की शुरुआत से ही सड़क हादसों ने रफ्तार पकड़ ली है। 2020 में पूरे साल में जितने हादसे और मौतें नहीं हुई, उतना इस साल जनवरी, फरवरी और मार्च में हो गई हैं। परिवहन विभाग के माथे पर चिंता की लकीरें आ गई हैं।
विज्ञापन


आखिर इन हादसों पर लगाम कैसे लगाई जाए। फिलहाल, जैसे ही आंकड़े जारी हुए तो उप परिवहन आयुक्त एवं नोडल अधिकारी सड़क सुरक्षा सुधांशु गर्ग ने सभी आरटीओ को विशेष अभियान चलाने के आदेश दिए हैं। इसके तहत तीव्र गति, शराब पीकर वाहन चलाने पर खास फोकस किया जा रहा है। पूरे प्रदेश में बड़े स्तर पर अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल से तुलना करें तो इस साल महज तीन माह के भीतर ही दुर्घटनाएं और मृतक व घायलों की संख्या में भारी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। हमने सभी आरटीओ को निर्देशित किया है कि वह बड़े स्तर पर अभियान चलाएं। सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।
- सुधांशु गर्ग, नोडल अधिकारी, सड़क सुरक्षा

किस जिले में हादसों और मौतों का क्या है हाल

जिले का नाम - उत्तरकाशी
2020: कोई दुर्घटना नहीं
2021: दो दुर्घटना, दो मौतें, कोई घायल नहीं

जिले का नाम - टिहरी
2020: दो दुर्घटना, सात की मौत, चार घायल
2021: तीन दुर्घटना, चार की मौत, दो घायल

जिले का नाम - चमोली
2020: कोई दुर्घटना नहीं
2021: एक दुर्घटना, एक की मौत

जिले का नाम - रुद्रप्रयाग
2020: एक दुर्घटना, एक मौत
2021: कोई दुर्घटना नहीं

जिले का नाम - पौड़ी गढ़वाल
2020: एक दुर्घटना, दो घायल
2021: चार दुर्घटना, तीन मौत, दो घायल

जिले का नाम - देहरादून
2020: 13 दुर्घटना, आठ मौत, 10 घायल
2021: 43 दुर्घटना, 17 मौत, 31 घायल

जिले का नाम - हरिद्वार
2020: 17 दुर्घटना, 10 मौत, 11 घायल
2021: 37 दुर्घटना, 26 मौत, 39 घायल

जिले का नाम - नैनीताल
2020: 11 दुर्घटना, सात मौत, पांच घायल
2021: 23 दुर्घटना, नौ मौत, 17 घायल

जिले का नाम - ऊधमसिंह नगर
2020: 37 दुर्घटना, 32 मौत, 14 घायल
2021: 32 दुर्घटना, 19 मौत, 18 घायल

जिले का नाम - अल्मोड़ा
2020: कोई दुर्घटना नहीं
2021: चार दुर्घटना, एक मौत, 18 घायल

जिले का नाम - पिथौरागढ़
2020: एक दुर्घटना, एक मौत
2021: कोई दुर्घटना नहीं

जिले का नाम - चंपावत
2020: कोई दुर्घटना नहीं
2021: एक दुर्घटना, एक मौत

जिले का नाम - बागेश्वर
2020: कोई दुर्घटना नहीं
2021: कोई दुर्घटना नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed