फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news Advisory issued to protect forests from fire in winters

Uttarakhand: सर्दियों में जंगलों को आग से बचाने को एडवाइजरी जारी, तुरंत एक्शन लेने के निर्देश जारी

Sun, 24 Dec 2023 05:00 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 24 Dec 2023 05:00 PM IST
सार

प्रदेश में पर्वतीय जिलों टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग चमोली सहित कुमाऊं के कुछ हिस्सों में जंगल में आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। वन विभाग ने इसे संजीदा से लेते हुए 28 बिंदुओं पर एडवाइजरी जारी की है।

विज्ञापन
Uttarakhand news Advisory issued to protect forests from fire in winters
उत्तराखंड में जंगल की आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीते वर्षों की तरह इस बार भी प्रदेश में सर्दियों की शुरूआत में जंगलों में आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसका प्रमुख कारण बारिश का नहीं होना, खरपतवार को जलाना बताया जा रहा है। इस संबंध में वन मुख्यालय की ओर से सभी वन प्रभागों को एडवाइजरी जारी की गई है।

विज्ञापन


प्रदेश में पर्वतीय जिलों टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग चमोली सहित कुमाऊं के कुछ हिस्सों में जंगल में आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। वन विभाग ने इसे संजीदा से लेते हुए 28 बिंदुओं पर एडवाइजरी जारी की है। इसमें बीते वर्षों की घटनाओं को देखते हुए वनाग्नि के समुचित उपाय करने के निर्देश जारी किए हैं। इसके साथ ही फायर लाइन काटने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

Dehradun: भाजयुमो की विशाल युवा पदयात्रा में पहुंचे सीएम धामी, बड़ी संख्या में जुटे पार्टी कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य वन संरक्षक,वनाग्नि और आपदा प्रबंधन निशांत वर्मा ने बताया कि प्रदेश में भारतीय वन सर्वेक्षण (एफएसआई) की ओर से वनाग्नि के अलर्ट मिले हैं। प्रभागों में डीएफओ और रेंज अधिकारियों की ओर से इनका भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है। इसके अलावा एक्शन टेकन रिपोर्ट भी मांगी जा रही है।

उन्होंने बताया कि कुल मामलों में नाम खेतों में खरपतवार की वजर से जंगल में आग लगने की बात सामने आई है। उन्होंने बताया कि सभी डीएफओ को प्रमुख वन संरक्षक (हाॅफ) की ओर से एडवाइजरी जारी कर दी गई है। कर्मचारियों को तत्परता से आग बुझाने के निर्देश दिए गए हैं। बतों दें कि उत्तरकाशी में जंगल में आग लगाने के आरोप में कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed