फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Actress said on viral video with former BJP MLA Our love is like Radha Krishna

Uttarakhand: पूर्व भाजपा विधायक संग वायरल वीडियो पर बोलीं अभिनेत्री-'राधा-कृष्ण के जैसा हमारा प्रेम'

Sun, 19 May 2024 08:59 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 19 May 2024 08:59 PM IST
सार

Uttarakhand News: हाल ही में वायरल हुए वीडियो के बाद अपने बयान में पूर्व विधायक ने कहा था कि अभिनेत्री उनकी पीठ से लंबे अरसे से जुड़ी हुई हैं और उनका आना-जाना लगा रहता है। आज उन्होंने अभिनेत्री को पीठ की मुख्य सेविका का दर्जा दिया है।

विज्ञापन
Uttarakhand News Actress said on viral video with former BJP MLA Our love is like Radha Krishna
प्रेसवार्ता करते पूर्व विधायक और अभिनेत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीते दिनों उत्तराखंड भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर की एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में वह एक अभिनेत्री के बालों में कंघी करते दिखाई दे रहे थे। इसे पूर्व विधायक ने फिल्म का हिस्सा बताया था। जबकि अभिनेत्री ने कुछ ही दिन बाद सहारनपुर में प्रेस कांफ्रेंस कर सुरेश राठौर से नेपाल के एक मंदिर में शादी की बात कही थी।

विज्ञापन


वहीं, अब इन तमाम बयानों के बीच रविवार को इस मामले में नया मोड़ आ गया। अभिनेत्री को पूर्व विधायक व रविदास आचार्य सुरेश राठौर ने पीठ की मुख्य सेविका का दर्जा दे दिया। उन्होंने और अभिनेत्री ने प्रेसवार्ता कर कहा कि जैसे राधा ने खुद को कृष्ण को समर्पित कर दिया था, उसी तरह उन्होंने रविदास आचार्य सुरेश राठौर को खुद को समर्पित कर दिया है। हमारे बीच जो प्रेम है वह राधा कृष्ण की तरह है। उन्होंने कहा कि आज उनको एक अहम जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने भगवा धारण कर लिया है। 
विज्ञापन


Kotdwar: खोह नदी में डूबने से किशोर की मौत, दोस्तों के साथ नजीबाबाद से घूमने आया था कोटद्वार

विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल वीडियो पर उन्होंने कहा कि वह वीडियो उन्होंने वायरल नहीं किया है। यह कुछ लोगों की साजिश है हमें बदनाम करने की। सुरेश राठौर ने कहा कि अभिनेत्री और उन्हें बदनाम कर उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। इससे ज्यादा वह कुछ नहीं कह सकते हैं।

बताया जा रहा है कि अभिनेत्री तीन फिल्मों में पूर्व विधायक के साथ काम कर चुकी हैं। यही नहीं उनका तलाक का मामला भी चल रहा है। बीते दिनों अपने बयान में पूर्व विधायक ने यह भी कहा था कि अभिनेत्री उनकी पीठ से लंबे अरसे से जुड़ी हुई हैं और उनका आना-जाना लगा रहता है। वायरल वीडियो को राजनीतिक तौर पर गलत तरीके से पेश किया जा रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed